NSE और BSE क्या है? | NSE and BSE in Hindi

NSE and BSE in Hindi: क्या आप जानते है NSE और BSE क्या है? यहाँ हमने आपसे NSE and BSE in Hindi में जानकारी दी है|

NSE and BSE in Hindi

अगर आप शेयर बाजार के विषय में रूचि रखते है तो आपने NSE और BSE के बारेमे अवश्य पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते है की NSE aur BSE क्या है? अगर नहीं जानते तो हमारा यह लेख पूरा पढ़े जिसमे हमने NSE और BSE क्या है? NSE और BSE के बिच अंतर क्या है? जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है|

दरअसल NSE और BSE भारत के दो प्रमुख एक्सचेंज है जिसके माध्यम से शेयर बाजार में ट्रेडिंग किया जाता है|

What is NSE in Hindi? – NSE क्या है?

संस्था का प्रकारStock Exchange
मुख्यालयमुंबई
स्थापना वर्ष 1992
इंडेक्सNifty 50

NSE का पूर्ण रूप होता है “National Stock Exchange” जिसकी स्थापना 1992 हुई थी| इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है| यह सम्पूर्ण रूप से इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज सिस्टम अपनाने वाला विश्व का पहला स्टॉक एक्सचेंज था| बाजार पूंजीकरण के सन्दर्भ में यह स्टॉक एक्सचेंज पुरे विश्व में 11 वे क्रम पर स्थित है|

NIFTY 50 जो की NSE का इंडेक्स है| इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी| NSE में लिस्टेड कम्पनी में से सबसे अधिक Market Capitalization वाली प्रथम 50 कंपनी के द्वारा Nifty 50 इंडेक्स की रचना होती है|

अभी NSE में 2000 से भी अधिक कंपनी लिस्टेड है| Equity, Derivative और Debt में NSE कार्य करती है| NSE की शुरुआत करने के पीछे का मुख्य उदेश्य ट्रांसपेरेंसी लाना था|

What is BSE in Hindi? – BSE क्या है?

संस्था का प्रकारस्टॉक एक्सचेंज
मुख्यालय मुंबई
स्थापना वर्ष 9 July 1875
इंडेक्ससेंसेक्स

BSE का पूर्ण रूप होता है “Bombay Stock Exchange”| BSE का मुख्यालय मुंबई में ही स्थित है जिसकी स्थापना “9 July 1875” के रोज की गयी थी| इसकी स्थापना कॉटन के व्यापारी “प्रेमचंद रॉयचंदजी” के द्वारा की गयी थी|

यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जो की अपने मार्केट कैपिटलाइजेशन के कारण पुरे विश्व में नौवे क्रम का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है| अभी इसमे 5400 से भी अधिक कंपनी लिस्टेड है| यह एशिया का सबसे फ़ास्ट “6 माइक्रोसैकेण्ड” की स्पीड वाली टेक्नोलॉजी का इस्तमाल करने वाला स्टॉक एक्सचेंज है|

Sensex जो BSE का एक इंडेक्स है जो की BSE में लिस्टेड सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 30 कंपनी के माध्यम से बनता है|

NSE और BSE के बिच अंतर क्या है?

BSENSE
यह भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है| जो की सबसे अच्छी स्पीड वाली टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है|यह भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है| जो की पूरी तरह से स्वचालित है|
इसकी स्थापन 1875 में हुई थी|इसकी स्थापना 1992 में हुई थी|
BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स है| जो की 30 कंपनी से बना है|NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी है| जो की 50 कंपनी से बना है|
यह पुरे विश्व में 10वे नंबर पर स्थित है|यह पुरे विश्व में 11वे नंबर पर स्थित है|
5000 से अधिक कंपनी लिस्टेड है|2000 से अधिक कंपनी लिस्टेड है|

FAQ – NSE and BSE in Hindi

एनएसई और बीएसई में क्या अंतर है?

NSE का मतलब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE का मतलब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है। एनएसई भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जबकि बीएसई एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। एनएसई में कारोबार की मात्रा बीएसई में कारोबार की तुलना में कहीं अधिक है।

बीएसई और एनएसई के लिए स्टॉक इंडेक्स क्या हैं?

एनएसई का स्टॉक इंडेक्स निफ्टी है जो शीर्ष 50 स्टॉक इंडेक्स की जानकारी देता है, जबकि बीएसई का स्टॉक इंडेक्स सेंसेक्स है जो की शीर्ष 30 स्टॉक की जानकारी देता है।

बीएसई और एनएसई में सेबी की क्या भूमिका है?

एनएसई और बीएसई दोनों भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तहत सूचीबद्ध हैं। बीएसई और एनएसई दोनों को सेबी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

हमे आशा है की आपको हमारी यह जानकारी “NSE और BSE क्या है? NSE और BSE के बिच अंतर क्या है?” पसंद आयो होगी| अगर आपको इस विषय में कोई प्रश्न है तो आप हमें निचे दिए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है|

Leave a Comment