Rajasthani Lahsuni Chatni Recipe in Hindi | राजस्थानी लहसुनी चटनी बनाने की विधि

क्या आप जानते है की राजस्थानी लहसुनी चटनी(Rajasthani Lahsuni Chatni) कैसे बनाई जाती है? यहा हमने आपसे राजस्थानी लहसुनी चटनी बनाने की सम्पूर्ण विधि आपसे शेर की है।

Rajasthani Lahsuni Chatni Recipe in Hindi

Rajasthani Lahsuni Chatni Recipe in Hindi | राजस्थानी लहसुनी चटनी बनाने की विधि

Rajsthani Lahsun Ki Chatni Be Expensive

Overview

राजस्थान की प्रसिद्ध चटनी जो की वहा के लोग पराठा या फुल्का के साथ खाते है। राजस्थानी लोग इसे सर्दी की मौसम मे खाना सबसे अधिक पसंद करते है। अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते है तो नीचे दी गयी विधि को फॉलो करे।

Total Time

कुल समय

30 मिनट

Preparation Time

तैयारी का समय

10 मिनट

Cooking Time

पकने का समय

15 मिनट

Servings

कितने लोगों के लिए

4

Difficulty

मीडियम

Ingredients – आवश्यक सामग्री

  • लहसुन की कलिया: 70-80 कलिया
  • सुखी कश्मीरी लाल मिर्च या कोई भी कम तीखी मिर्च 30 से 40
  • अदरक : 1 इंक का टुकड़ा
  • तेल : 1/2 कप
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • नींबू का रस : 1 टेबल स्पून
  • जीरा 1 चमच

Method – बनाने की विधि

Step 1: मिर्ची को एक घंटा गरम पानी मे भिगो ले। अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते है तो आधी तीखी मिर्च ले। यहा हमने सिर्फ काश्मीरी मिर्च ली है।
Step 2:मिक्सी मे भिगोई हुई लाल मिर्च, अदरक, और लहसुन डाले और बहोत कम पानी डालकर दरदरा पीस ले। भिगोई हुई लाल मिर्च
Step 3: पैन मे तेल गर्म करे, उसके अंदर जीरा डाले और फिर।
Step 4: अब उसमे पीसी हुई चटनी पेस्ट, नमक और नींबू का रस मिलाये।
Step 5: सारा पानी सुख जाये तब तक लगातार धीमी आंच पर पकाए और हिलाते रहे(तकरीबन 7 से 8 मिनिट)।
Step 6: जब तेल किनारे पर दिखने लगे तब ढक्कन लगाकर 3 मिनिट तक पकने दे।
Step 7: ऐसे राजस्थान की प्रसिद्ध लहसुनी चटनी तैयार है।

Notes – अन्य जानकारी

  • फ्रीड्ज मे रखकर लंबे समय तक स्टोर कर सकते है।
  • जीरा के साथ साबुत धनिया रोस्ट कर उपयोग मे ले सकते है।
  • खट्टा पन लाने के लिए दहि का भी प्रयोग कर सकते है।
  • राजस्थानी लोग घी खाना अधिक पसंद करते है, इसलिए वह घी का भी प्रयोग करते है।

FAQ – पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या राजस्थानी लहसुन की चटनी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है?

हां, राजस्थानी लहसुन की चटनी लंबे समय तक फ्रीड्ज मे रख सकते है। और अगर लहसुन भून के उपयोग मे लिए जाये तो इसकी अवधि और भी बढ़ सकती है।

2. राजस्थानी लहसुन की चटनी मे नींबू की जगह क्या प्रयोग मे लिया जा सकता है?

नींबू का उपयोग राजस्थानी लहसुन की चटनी मे स्वाद मे बैलेन्स लाने का कार्य करता है ऐसे मे नींबू की जगह आप इमली का भी प्रयोग कर सकते है।

3. क्या राजस्थानी लहसुन की चटनी को तैयार करने के लिए खास सामग्री की आवश्यकता है?

राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए आवश्यक चीजों मे लहसुन की कलिया, सुखी कश्मीरी लाल मिर्च या कोई भी कम तीखी मिर्च, अदरक, तेल, नमक, नींबू का रस, और जीरा है लेकिन अगर आप इसे और स्वादिष्ट बनाना चाहते है तो अन्य सामग्री प्रयोग कर सकते है जैसे की दहि, घी, साबुत धनिया इत्यादि।

यह भी पढे:

Summary
recipe image
Recipe Name
Rajasthani Lahsuni Chatni Recipe in Hindi | राजस्थानी लहसुनी चटनी बनाने की विधि
Author Name
Published On
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 1 Review(s)

Leave a Comment