कॉलेजों में बदलाव | What will change in Higher Education with the new education policy

भारत सरकार के HRD मंत्रालय ने हाल ही में नई शिक्षा निति 2020 को पेश किया है| इस शिक्षा निति के आधार पर शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव होने वाले है| आज के इस लेख से हम आपको उच्च शिक्षा(Higher Education) में क्या बदलाव होने वाला है उसे समजायेंगे|

कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव

एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होंने वाला है| CEE के जरिये सभी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया होगी|

CEE का full form
Common Entrance Exam

यह प्रक्रिया राष्ट्रिय संस्था NTA(The National Testing Agency) के द्वारा पूर्ण की जायेगी| यह परीक्षा भी वर्ष में दो बार ली जायेगी| ताकि विद्यार्थी को सही अवसर प्राप्त हो| यह एग्जाम का स्कोर भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी को मान्य होगा|

इसमे दो तरह पेपर लिए जायेगे, जिसमे एक कॉमन पेपर होगा और दूसरा स्पेसिफिक सब्जेक्ट पर आधारित होगा|

Higher Education Commission of India

यह एक कमीशन सरकार के द्वारा बनाया जाएगा| अभी तक सभी अलग अलग स्ट्रीम के लिए अलग अलग संस्था होती थी| जैसे की engineer के लिए अलग, मेडिकल के लिए अलग| लेकिन अब सभी को समाप्त कर के सिर्फ एक ही संस्था बनायीं जायेगी| जिसे HECI(Higher Education Commission of India) नाम दिया जाएगा| इस संस्था के माध्यम से अन्य सभी संस्था को समाप्त कर सीधे इसी के साथ जोड़ दिया जाएगा|

College structure according to New Education Policy

Nai Education Policy में सरकार ने 4 वर्ष का अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम रखा है| इसमे मल्टीप्ल एग्जिट पॉइंट को भी शामिल किया गया है|

  • अगर आप कॉलेज का एक वर्ष का अभ्यास कर निकलेंगे तो 1 वर्ष का certificate मिलेगा|
  • दो साल कॉलेज के बाद आप कॉलेज छोड़ना चाहते है तो Advance Diploma का certificate प्राप्त होगा|
  • 3 साल के बाद कॉलेज से Bachelor’s degree प्राप्त होगी|
  • 4 साल के बाद आपको Bachelor’s degree with research का certificate प्राप्त होगा|

इसमे एक बहोत ही बढ़िया सुविधा यह होगी की आगर आज एक साल कॉलेज करने के बाद कुछ वजह से आपकी कॉलेज छुट जाती है तो इसे फिरसे आप कभी भी उसी से continue कर सकते है|

Higher Education structure according to New Education Policy 2020

Some Goal of NEP 2020

Large and Multidisciplinary University and college: इस तरह की कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनायी जायेगी जो एक से अधिक course और स्ट्रीम चलाती हो| जैसे की IIT में सिर्फ इंजीनियरिंग अलावा और भी कई course को चलाया जाए|

One University at one district: देश के सभी District में एक यूनिवर्सिटी होनी चाहिए जिसे शिक्षा का स्तर बढे| विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर शके| और पढ़ने के लिए कई दूर न जाना पड़े|

Local Language: लोकल भाषा को प्राधान्य दिया जाएगा| अभी तक उच्च शिक्षा सिर्फ English भाषा में ही प्राप्त होता था| इसे आगे जाके बदल कर लोकल और राष्ट्रीय भाषा में देने का विचार है|

स्वायत्तता प्रदान: अभी सभी कॉलेज किसी नि किसी संस्था से जुडी हुई है| जिसे बदल कर सभी कॉलेज को एक बड़ी संस्था के साथ जोड़ दिया जाएगा| जिससे सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को स्वायत्तता प्रदान करने में आसानी होगी|

National Research Foundation: देश में एक National Research Foundation की स्थापना की जायेगी| यह विद्यार्थी को नए नए रिसर्च करने की पूरी तक प्रदान करेंगा| साथ ही फण्ड के लिए भी यह संस्था मदद करेंगी|

Light but Tight Structure: एक इस तरह का structure बनाया जाएगा जिससे सभी संस्था को मैनेजमेंट में आसानी होगी| लेकिन इसके बावजूद भी सरकार की ऐसी संस्था पर अपनी पकड़ मजबूत होगी|

निषकर्ष

भारत सरकार के द्वारा पेश की गयी nai Education Policy 2020 में कई तरह के बड़े बदलाव है| यह बदलाव में से जो मुख्य बदलाव Higher Education के सन्दर्भ में था यह हमने आपसे शेयर किया है| आशा है की आपको हमारे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया होगा| अगर आपको इस नयी पालिसी में Higher education के सन्दर्भ में कोई भी प्रश्न है तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये|

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक लोगो तक इसे शेयर करे ताकि अन्य लोग भी इसे अच्छे से समज शके| धन्यवाद|

Leave a Comment