What is Techno Feudalism in Hindi | टेक्नो फयूडालिस्म क्या है जाने हिंदी में

Techno Feudalism in Hindi: क्या आप जानते है टेक्नो फयूडालिस्म क्या है? अगर आप नहीं जानते की टेक्नो फयूडालिस्म क्या है(Techno Feudalism in Hindi) तो यह लेख पूरा पढ़े इस लेख के माध्यम से हम आपकी Techno Feudalism की सारी जानकारी Hindi में शेयर करेंगे|

Techno Feudalism in Hindi

Feudalism अर्थात फयूडालिस्म जिसे सामान्य भाषा में “सामंतवाद” के नाम से जाना जाता है| सामंतवाद में राजा सबसे अधिक शक्ति शाली होता था जो सभी भूमि का मालिक होता था| राजा के निचे सामंत होते थे हो राजा के पास से जमीन लेते थे और निचे किसान और दास को देते थे लेकिन सामंत उसे कही पर बेच नहीं सकते थे| सामंत उसके बदले में राजा को पैसे और युद्ध में मदद करते थे| धीरे धीरे सामंत अधिकारिओ में स्वार्थ और स्वामीभक्ति की जगह राष्ट्रप्रेम की भावना जगने के कारण सामंत प्रथा लुप्त हो गयी और इंडस्ट्रियलाइजेशन और कैपिटलाइजेशन शुरू हुआ|

20वि सदी में इंडस्ट्रियलाइजेशन और कैपिटलाइजेशन लोगो को समानता और स्वायत्तता मिलती थी | लेकिन 2021 में अब Techno Feudalism की तरह सोसाइटी दिखती है जिसमे समानता और स्वायत्तता दिखाती है मगर उतनी है नही|

Techno Feudalism को आसन भाषा में समजे तो टेक्नोलॉजीकी कंपनी द्वारा चलाया जाने वाला सामंतवाद| पहले जब सामंतवाद में सबसे ऊपर राजा होता था इसी तरह Techno Feudalism में सबसे ऊपर सरकार तो है लेकिन सामंत के रूप में बड़ी बड़ी कंपनी है जैसे की फेसबुक, अमेज़न, एप्पल, गूगल | पहले जो सामंतवाद राजा द्वारा चलाया जाता था और सामंत कभी कभी राजा का विद्रोह करता था उसी तरह अब ये बड़ी बड़ी कंपनी अपनी मनमानी करके अपना अलग तरह का सामंतवाद चलाती है जिसकी वजह से उसे Techno Feudalism कहा गया है|

Techno Feudalism इस तरह से बन गया है की अब वह दुसरे देशो के सरकार का भी नहीं सुनती| हाल ही में उन्होंने भारतीय केंद्रीय मंत्री का ट्विटर अकाउंट और MP शशि थरूर का भी ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया था|

Why Techno Feudalism Company is Powerful in Hindi? | ये कंपनीज क्यों शक्तिशाली है?

दरअसल, यह सभी बड़ी बड़ी कंपनी वह काफी शक्तिशाली है क्योंकि उनके पास टेक्नोलॉजी, पैसा और सोसाइटी को एक बड़ा वर्ग उनसे जुड़ा हुआ है |

सभी टेक कंपनी या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे है और आज उनके साथ अनेक लोग विभिन्न माध्यम से जुड़े हुए होने के कारण बहोत सा डाटा है| साथ ही पैसे में भी सभी टेक कंपनी काफी शक्ति शाली है| विश्व के सबसे धनिक व्यक्तिओ की यादी में ये सभी टेक कंपनी के मालिक हमेशा ही अव्वल होते है| अधिक लोग उनसे जुड़े हुए होने के कारण वह अपनी विचारधारा को आसानी से लोगो के बिच फैला कर एक अलग वातावार बना सकता है|

पहले के और अभी के सामंतवाद में क्या अंतर और साम्यता है?

पहले के सामंतवाद(Feudalism) और अभी के टेक्नो फयूडालिस्म(Techno Feudalism) कुछ कुछ अंतर और साम्यता है जिसे निचे दिया गया है|

  • पहले राजा सभी जमीन का मालिक होता था जब की Techno Feudalism जमीन की जगह डाटा और जानकारी ने ले ली है| वह सभी बड़ी बड़ी कंपनी इसे कण्ट्रोल करती है|
  • पहले के समय में सामंत खुद टेक्स देने से बचने के लिए नए नए तरीके अपनाता था और निचले वर्ग में से अधिक टेक्स लेता था| अभी की टेक्नो कंपनी भी इसी तरह टेक्स से बचने के लिए नए नए बहाने बना रही है|
  • पहले के समय में सामंतो के द्वारा प्रजा को राजा के विरुद्ध भड़काने का काम किया जाता था जिससे खुद की छवि को अच्छा दिखाया जा सके| अभी भी कुछ कंपनी या भी ऐसे ही कर रही है जो की पुब्लिक को लिबर्टी देने के आड़ में खुद को स्थानीय सरकार से बेहतर बताने की कोशिश कर रही है|

Techno Feudalism – Big Danger in Hindi | टेक्नो फयूडालिस्म एक बड़ा खतरा

सामंतवाद पहले भी एक बड़ा खतरा था और सोसायटी में इसकी वजह से स्वतंत्रता और समानत नहीं थी, साथ ही उस समय नियमो को तोड़ मरोड़ किया जाता था, करप्शन किया जाता था वेसा Techno Feudalism में भी हो रहा है| वे भी विभिन्न देशो के सरकार के बनाए नियमो को मानने से इनकार कर रहे है और अपनी मनमानी सरकार के सामने चला रहे है|

यह कंपनी स्थानीय राजनीति में भी अपना हस्तक्षेप कर रही और उनके फेवर की पार्टी को अधिक प्राधान्य देती है ऐसे भी आरोप कई बार उनपर लग चुका है|

कैसा होगा सोची ऐ की यह सभी कंपनी किसी एक पार्टी के सम्बंधित कंटेंट को इन्टरनेट जैसे की फेसबुक, youtube, ट्विटर पर अधिक दिखाए और दूसरी पार्टी का कंटेंट बहोत कम दिखाए? समजना आसान है की वह अब स्थानीय राजनीति के माध्यम से सरकार बनाने तक में अपना हस्तक्षेप कर रही है| इसी लिए Techno Feudalism एक अभिशाप की तरह है|

हमें आशा है की आपको टेक्नो फयूडालिस्म क्या है(Techno Feudalism in Hindi) के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी| इसे रोकना किसी भी देश के लिए आसान नहीं है लेकिन अगर हम सभी इसे अच्छे से समजे और हमें क्या करना चाहिए उसका सही निर्णय ले तो बहोत से बदलाव आ सकते है|

आप क्या सोचते है Techno Feudalism के बारे में हमें कमेंट कर अवश्य बताये| धन्यवाद|

Leave a Comment