What is “ROCE” in Hindi? | ROCE क्या है?

ROCE in Hindi: क्या आप जानते है की ROCE क्या है? और इसे कैसे काउंट किया जाता है? यह हमने ROCE in Hindi के इस लेख में उसके विषय में सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे शेयर की है|

ROCE in Hindi

यह एक फाइनेंसियल रेश्यो है जिसका Full Form : Return on Capital Employed है, और हिंदी में इसे “नियोजित पूंजी पर रिटर्न” कहा जाता है| अगर आप ROCE क्या है उसे कैसे काउंट किया जाता है और किस तरह से उसे उपयोग में लिया जाता है यह जानना चाहते है तो निचे दिए गए लेख को पूरा पढ़े| इसमे हमने आपसे ROCE के सन्दर्भ में सभी महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में दी है|

What is ROCE in Hindi?

नियोजित पूंजी पर रिटर्न (आरओसीई) एक फाइनेंसियल रेश्यो है जिस की मदद से कंपनी की लाभप्रदता और पूंजी दक्षता का आकलन किया जा सकता है। अन्य शब्दों में कहे तो, यह फाइनेंसियल रेश्यो, कंपनी अपनी पूंजी से कितना अच्छा मुनाफा कमा रही है यह समझने में मदद कर सकता है|

आरओसीई(ROCE) रेश्यो कई profitability ratios में से एक है| वित्तीय प्रबंधकों, हितधारकों, और संभावित निवेशक निवेश के लिए किसी कंपनी का विश्लेषण करते समय ROCE का उपयोग करते हैं।

How to Calculate ROCE?

यहाँ हमने आपसे ROCE: Return on Capital Employed की गणना कैसे होती है उसकी जानकारी आपसे शेयर की है| यहाँ दी गयी गणना से आपको ROCE को समजने में और भी आसानी होगी|

जहा, EBIT= Earning Before interest and Tax और Capital Employed= (Total Assets – Current Liabilities)

Understanding Return on Capital Employed (ROCE) in Hindi

कई सारे Return on equity (ROE)Return on assets (ROA), और Return on invested capital (ROIC) की तरह ही Return on Capital Employed (ROCE) भी एक फाइनेंसियल रेश्यो है| लेकिन ROCE एक ऐसा माध्यम है जो की profitability का विश्लेषण करने और पूंजी के संदर्भ में कंपनियों में profitability स्तरों की तुलना करता है| ROCE की गणना के लिए मुख्य रूप से दो घटकों की आवश्यकता होती है, एक ब्याज और कर से पहले की कमाई (EBIT) और Capital Employed.

ROCE का सबसे अधिक उपयोग Utilities और Telecoms क्षेत्र की कंपनी का एनालिसिस करने में होता है| इसके माध्यम से हम यह जान सकते है की एक कंपनी नियोजित पूंजी के प्रति 1 रुपये पर कितना लाभ अर्जित कर रही है। एक कंपनी 1 रुपये प्रति जितना अधिक लाभ उत्पन्न कर सकती है, उतना ही बेहतर है। एक उच्च ROCE कंपनी की तुलना में मजबूत लाभप्रदता का संकेत देता है।

Example OF ROCE in Hindi

यहाँ निचे हमने आपसे कंपनी A और कंपनी B के ROCE का एक तुलनात्मक अभ्यास दिया है| इसे एक टेबल के माध्यम से समजाया है|

(in Lakhs)Company ACompany B Formula
Sales15,19565,058 –
EBIT3,83713,955 –
Total Assets12,123120,406 –
Current Liabilities3,30530,210 –
Capital Employed8,81890,196TA – CL
Return on Capital Employed0.43510.1547EBIT/Capital Employed

ऊपर दिए गए उदहारण में हम देख सकते है की कंपनी B की सेल्स और एसेट्स अधिक है कंपनी A की तुलना में| लेकिन Return on Capital Employed(ROCE) कंपनी A का अधिक है कंपनी B के मुकाबले| अर्थात कंपनी A अधिक कुशल है प्रॉफिट कमाने में कंपनी B के मुकाबले|

हमें आशा है की आपको हमारे द्वारा यहाँ दी गयी जानकारी “What is “ROCE” in Hindi? | ROCE क्या है?” अच्छी लगी होगी और आपको एक उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई होगी| What is “ROCE” in Hindi? के इस लेख के विषय में आपको कोई भी प्रश्न है तो आप हमें निचे दिए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|

Leave a Comment