PPE Kit उत्पादन मे भारत बना आत्मनिर्भर दूसरा बड़ा उत्पादक

Hello Be Expensive Reader… आज के इस लेख में हम आपको हाल ही में भारत जो की PPE Kit का दुसरे नंबर का सबसे बड़ा उत्पादक बना है उससे देश को क्या लाभ है और पहले नंबर पर कोन है उन सभी बातो पर इनफार्मेशन देंगे|

अभी लॉक डाउन ओर कोरोना के तहत हमने कई सारे शब्द नए सुने है जैसे की क्वारनटीन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, N95 मास्क, PPE किट, COVID 19 इत्यादि| इन सभी टर्म के बारे में हमने कई बाते पढ़े भी और जानी भी लेकिन हाल ही में भारत PPE किट के उत्पादन में पुरे विश्व में दुसरे नंबर पर आ ग्य है इस लिए इस के सन्दर्भ में और भी जानना काफी आवश्यक है|

PPE क्या है

PPE का full form Personal Protective Equipment है|

आम तौर पर देखा जाए तो PPE Kit (Personal Protective Equipment) कई तरह के होते है और कई जगह पर इसे उपयोग में लिए जाते है| लेकिन आज के इस समय में हम इसे कोरोना virus के सन्दर्भ में ही देखेते है इस लिए इसे कुछ इस तरह से बुलाया जाता है|

PPE Kit का उपयोग मेडिकल के प्रोफेशनल के द्वारा किया जाता है| अभी के समय में जिसे अपने कार्य की वजह से कोरोना virus के सम्पर्क में आने की संभावना होती है वह इस का प्रयोग करता है| जिसे वह अपना फर्ज का निर्वहन कर सके और देश को इस मुश्किल समय से बहार निकालने में मदद भी|

एक Personal Protective Equipment(PPE Kit) में चश्मा(गॉगल्स), हाथ के मोज़े(gloves), चहेरा सुरक्षित रखने के लिए face shield, शूज कवर, हेड कवर, और कई तरह की सुरक्षा होती है|

भारत कैसे बना विश्व का दूसरा सबसे अधिक PPE किट उत्पादक

अभीतक भारत देश ज्यादातर PPE Kit के लिए चीन पर निर्भर रहता था| लेकिन कोरोनावायरस के लिए भारत को चीन से PPE की सप्लाई पूरी नहीं हो रही थी| भारत ने खुद को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न किया और देखते देखते भारत PPE किट को बनाने में पुरे विश्व में दुसरे स्थान पर आ गया|

इस विषय में एक बात को जाननी काफी आवश्यक है की ये सभी किट का उत्पादन भारतीय सरकार के द्वारा नहीं किया जाता लेकिन इसकी पीछे बहोत सी MSME कंपनी की मदद है| बहोत सी छोटी बड़ी कंपनी के द्वारा इसे बनाया जाता है और जरूरी लोगो tak पहुचाया जाता है|

क्या भारत में बनी PPE किट सुरक्षित है?

अभी तकयह किट बहार से और अधिकतर चीन से आयात की जाती थी लेकिन कोरोनावायरस के समय में भारत में इसे बनाया गया है जो की कितनी सुरक्षित है उस पर भी प्रश्न उठता है| लेकिन हम आपको यह बता दे की यह पूरी तरह से सुरक्षित है|

भारत की टेक्सटाइल मंत्रालय(Ministry of Textile ) के द्वारा इसे अच्छे जांच करने के बाद ही मान्यता प्रद्दान की जाती है| भारत में अभी 9 लेबोरेटरी है जो इसकी जांच कर रही है और मान्यता दे रही है| उन सभी में इन PPE Kit का synthetic blood penetration resistance test किया जाता है| और जो भी PPE Kit इसमे क्वालीफाई हो टी है उसे जहा जरूर होती है वहा पर भेज दिया जाता है|

PPE Kit
Image from Krunal Chavda post

भारत में अभीतक कितनी PPE Kit बनी है ?

मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल के द्वारा दी गयी इनफार्मेशन के अनुसार अभीतक भारत में 30 लाख से अधिक PPE किट बन चुकी है और इसे गाव शहर में जहा पर भी जरूरत थी वहा पंहुचा दिया गया है| इस आंकड़े के अनुसार भारत दुनिया में चीन के बाद दुसरे नंबर पर सबसे अधिक PPE किट का उत्पादन करने वाला देश बन चूका है|

PPE Kit के उत्पादन से भारत को क्या क्या लाभ हो सकता है?

  • इन तरह की PPE Kit कई जगह पर उपयोग में ली जाती है और खास कर मेडिकल क्षेत्र में, अब भारत को दुसरे देश पर और खास कर चीन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा|
  • भविष्य में हम इसे दुसरे देशो में export भी कर सकते है जिसे भारत से export भी बढेगा और इकोनोमी में भी लाभ होगा|
  • इससे भारत में नयी नौकरिया भी लोगो को मिल सकेगी|

हमें आशा है की आप इस लेख PPE Kit in Hindi में दी गयी सभी इनफार्मेशन से खुश होंगे और आपको अच्छी जानकारी भी प्राप्त हुई होगी| अगर आपको और भी इस विषय में जानना है तो आप कमेंट कर के पूछ सकते है| अगर आप इस विषय में कुछ अधिक जानते है तो हमें जरूर बताये जिसे और भी लोगो को हम पहुचाने में मदद कर सके|

Leave a Comment