कोरोना वायरस(corona virus -covid 19) से आज पूरा विश्व भयभीत है| आज यानि 15 मार्च तक कोरोना virus के 1,56,730 केस registerd हो चुके है| अभीतक 5839 लोगो की पुरे विश्व में मृत्यु हो चुकी है, और 75,933 लोगो को इस virus से बचाया जा सका है| अगर भारत की बात करे तो भारत में अभीतक 100 केस registerd हो चुके है और 2 लोगो की मोत भी हो चुकी है| सबसे भयानक बात यह है की इतने दिनों से WHO और विश्व के सारे देश इस virus का इलाज खोजने का प्रयत्न कर रहे है लेकिन अभितक किसी को भी सफलता मिलती नहीं दिख रही है| आज के इस लेख में हम आपको corona virus के सन्दर्भ में कुछ जानकारी देंगे, जैसे की सबसे पहले कहा ये virus फैला? केसा है virus? और इससे बचने के लिए क्या किया जाए? जो आपके लिए जाननी आवश्यक है|
Coronavirus क्या है ?
यह coronavirus एक SARS(Severe Acute Respiratoary Syndrome ) बीमारी है| Coronavirus एक large फॅमिली virus है| इस virus के निचे कई तरह के virus होते है जो अलग अलग प्रदेश में अलग रूप से फैलते है| इस virus की वजह से सामान्य बुखार से लेकर गंभीर बिमारी हो सकती है|MERS(Middle East Respiratory Syndrome) और SARS(Severe Acute Respiratoary Syndrome ) इसी फॅमिली का एक हिस्सा है|
कहा से फैला है ये corona virus?

Coronavirus(covid 19) के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान(Wuhan) शहर से हुई थी| दिसंबर के पहले हप्ते में वुहान शहर के sea-food मार्किट के आसपास के लोग अचानक से बुखार से पीड़ित हो गए और धीर धीरे उनकी संख्या बढ़ने लगती है| test के लिए उनके ब्लड सैंपल वुहान शहर की लैब वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ़ वाइरोलोजी नेशनल बायोसेफ्टी(Wuhan institute of virology national bio-safety) में भेजे गए| वैज्ञानिको ने सैंपल में कुछ अजीब देखा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था|चीन की सरकार ने बदनामी के डर से इस बात को छुपादिया जैसे उन्होंने 2002-03 में SARS virus के बारे मु छुपाया था|
दूसरी और Dr Li Wenliang की अस्पताल में सात स्थानीय मरीज इलाज के लिए पहुचे| Dr Li Wenliang को इस virus का पता चलते ही उन्होंने अपने साथी डॉक्टर और मित्रो को भी इस बात से अवगत कराया| लेकिन चीन सरकार को यह बात पसंद न आने से उन्होंने Dr Li Wenliang से लिखित में माफ़ी ली| बाद में Dr Li Wenliang मरीजो के संपर्क में रहने से उन्हें भी इस virus(covid 19) की असर हुई और बाद में उनकी भी मृत्य हुई|
लैब में Coronavirus(covid 19) के परिक्षण के दौरान यह बात मालूम चली की ये 2002-03 में फैले SARS और चमगादड़ के डीएनए से काफी मिलताजुलता है| वुहान शहर(Wuhan city) में चमगादड़ का शुप और उससे बनी वानगी वहा के लोग खाते है,इस बात से यह अंदाजा लगाया जा रहा की ये virus(covid 19) चमगादड़ से आया होगा| दूसरी तरफ कई लोग इसे साजिश और चीन की लापरवाही भी मान रहे है| चीन में अभी तक 80,844 लोग इस virus(covid 19) से इन्फेक्टेडहुए है, और 3,199 लोगो की मृत्यु हुई है जो की पुरे विश्व में सबसे अधिक है|
इस virus का नाम Coronavirus क्यों रखा गया?
किसी भी virus का नाम रखने का ऐसा कोई माप दंड नहीं है लेकिन तत्कालीन परिस्थिति के अनुरूप नाम दिया जाता है| Coronavirus को जब मिक्रोस्कोप में देखा गया तो वह ऊपर से राजा के ताज के सामान लग रहा था इसलिए इसे corona नाम दिया गया|
Coronavirus से बचने के लिए क्या सावचेती रखनी चाहिए

- एक दुसरे से हाथ मिलना(handshake) नहीं चाहिए, उसकी जगह पर नमस्ते करके भी ग्रीटिंग कर शकते है|

- पब्लिक प्लेस पर और public gathering में जाने से बचना चाहिए क्योंकि, ये covid 19 corona virus आसानी से एक दुसरे में फ़ैल शकता है|
- बहार से आने के बाद अपने हाथ को अच्छी तरह से साफ़ करना चाहिए|
- किसी से बात करे तो उससे कुछ अंतर दूर(minimum 1 meter) रहकर बात करे|
- अगर आप ट्रावेल कर रहे है तो आपको बार बार अपने आँख, नाक और मुह को टच करने से बचना चाहिए|
- अगर किसी को लगता है की उसे खांसी है या फिर बुखार है तो उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में जा कर चेक करना चाहिए की उसे यह covid 19 corona virus है की नहीं|
- बहार जाने से पहले अपना सेफ्टी मास्क का प्रयोग करे
आज इस समय में ऐसी भयानक बिमारी भारत और चीन जैसे ज्यादा वस्ती घनत्व वाले देशो में आसानी से फैल शकती है| हमें इस समय में अधिक से अधिक सावधानी बरतनी चाहिए| हमें आशा है की आप सावधानी बरतेंगे और अपने आप और देश को इस मुश्किल परिस्थिति में से निकालने में मदद करेंगे|
4 thoughts on “कोरोनावायरस से बचने के लिए क्या करे”