Umbadiyu Recipe in Hindi | Guajarati Ubadiyu recipe in hindi | उबाडियुं बनाने की विधि

Umbadiyu Recipe in Hindi: क्या आप उबाडियुं बनाने की विधि खोज रहे है| यहाँ हमने आपसे Famous Guajarati Ubadiyu recipe in hindi दी है|

Guajarati Ubadiyu recipe in Hindi

उबाडियुं भी ऊँधिया की तरह गुजरात की प्रचलित वानगी में से एक है जिसे दक्षिण गुजरात में खासकर सूरत, नवसारी और वलसाड में अधिक खाया जाता है|

स्वाद के नजरिये से देखे तो उबाडियुं और ऊँधिया दोनों में कुछ साम्यता देखने को मिलती है लेकिन उन्हें बनाने की विधि में काफी अंतर है| ऊँधिया आप घर पर कुकर में भी बना सकते है लेकिन उबाडियुं बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन की आवश्यकता होती है|

अगर आपने अभी तक हमारी उंधियु बनाने की विधि को नहीं पढ़ा है तो उसे यहाँ “उंधियु बनाने की विधि” पर क्लीक कर अवश्य पढ़े| जहा हमने सरल भाषा में उंधियु बनाने की विधि दी है| और अगर आप अन्य Gujarati thali के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ क्लीक करे|

उबाडियुं बनाने की विधि – Umbadiyu Recipe in Hindi

उबाडियुं बनाने की विधि बताने से पहले हम आपको कुछ बातो से अवगत कराना चाहते है| यहाँ दी गयी उबाडियुं बनाने की विधि – Umbadiyu Recipe चार सदस्यों के लिए है| अगर आप इससे अदिक लोगो के लिए बनाना चाहते है तो यहाँ दी गयी सामग्री में अनुरूप बदलाव अवश्य करे|

Recipe NameUbadiyu Recipe in Hindi
CourseMain Dish
Prepare Time10 Min
Cook Time40-45 Min
Total Time50 – 60 minutes
Cuisine Gujarati, Indian

उबाडियुं बनाने के लिए सामग्री

उबाडियुं बनाने में कई तरह की सब्जी और सामग्री की आवश्यकता होती है| यहाँ हमने आपसे निचे चार सदस्यों के सन्दर्भ में आपसे सामग्री की सूचि दी है|

सामग्री का नाम सामग्री की मात्रा
आलू300 ग्राम
सुरती पापड़ी200 ग्राम
ताजा हरा धनिया150 ग्राम
अजवायन1टीबी
तेल3tb
हल्दी पाउडर1ts
शकरकंद200 ग्राम
हरी मिर्च8-10
मूंगफली1tb
नमक स्वादअनुसार
पापड़ी दाना300 ग्राम
धनिया जीरा पाउडर2ts
बैंगनी याम100 ग्राम
अदरक1
गरम मसाला2ts
तिल1tb

How to Make Ubadiyu in Hindi Step by step

Time needed: 50 minutes

यहाँ निचे हमने आपसे उबाड़ीयु बनाने की विधि को आसान step के माध्यम से आपसे शेयर की है| यहाँ दिए गए step को फॉलो कर के आप उबाडियुं घर पर भी बना सकते है|

  1. सभी सब्जी, कंद और पपड़ी को स्वच्छ पानी से साफ़ करे|

    किसी भी recipe को बनाने से पहले उसमे ली गयी सब्जी और कंद को अच्छे से साफ़ करना चाहिए ताकि वह स्वास्थ के लिए भी सही हो और स्वाद भी अच्छा आये|

  2. ग्रीन मसाला या ग्रेवी बनाए|

    ग्रीन मसाला या ग्रेवी बनाने के लिए आपको मूंगफली, अजवायन, तिल, हरी मिर्च, धनिया और अदरक को अच्छे से मिक्सचर से क्रश करे|

  3. आलू, पपड़ी, शकरकंद को अच्छे से कट करे|

    आलू को चार छोटे छोटे कट देने है लेकिन उसे पूर्ण रूप से नहीं काटना है जिससे उसके अन्दर मसाला भरा जा सके|, शकरकंद को चिप्स की तरह गोल छोटे आकार में कट करना है| रतालू यानी पर्पल याम को भी छिल ने के बाद छोटे छोटे टुकड़ो में कट करेंगे|

  4. अब एक कूकर ले और उसमे थोडा नमक डाले| और गर्म करने के लिए रख दे|

    उबाड़ीयु बनाने की विधि मिट्टी के बर्तन में होती है लेकिन घर पर मिट्टी का बर्तन और उसे अच्छे से बंद करने के लिए ख़ास प्रकार के पौधे की आवश्यकता होती है वह नहीं होता है इसलिए यहाँ हमने आपसे कूकर के द्वारा कैसे उबाडियु बनाया जाता है उसकी विधि दी है|(कूकर की सिटी और रिंग को निकाल दे और बाद में इसके ढक्कन को उल्टा कर के ढके)

  5. स्टफिंग बनाये और सब्जी के साथ मिक्ष करे|

    स्टफिंग बनाने के लिए पहले जो ग्रेवी बनायी है उसमे धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, तेल इत्यादि डालकर अच्छे से मिक्स कर दे| बना हुआ स्टफिंग आलू के बिच में अच्छे से भरे| और बाकी का स्टफिंग शकरकंद, पपड़ी, रतालू के साथ अच्छे से मिक्ष करदे|

  6. सिल्वर फॉयल में मिक्सचर को अच्छे से पैक करे

    सब्जी स्टफिंग से बना मिक्सचर और आलू को सिल्वर फॉयल में अच्छे से पैक करे और ऊपर धागा लपेट दे ताकि खुल न जाए|

  7. कूकर में पैकेट अच्छे से रखे|

    कूकर जो की नमक के साथ गरम करने के लिए रखा था उसमें एक जाली रखे और उसके पर सिल्वर फॉयल वाला पैकेट रखे और स्टीम में उसे हलकी आंच पर पकने दे| एक गहनते तक उसे पकाना है| आधा घंटा होने के बाद पैकेट को उल्टा कर दूसरी और भी आधा घंटा पकाना है|

  8. बहार निकाल कर सर्व करे|

    एक घंटा होने के बाद पैकेट को सावधानी पूर्वक बहार निकाले| और पैकेट को खोले| उबाडियुं बन कर तैयार है इसे सर्व कर सकते है|

उबाडियुं बनाने का विडियो देखे|

अगर आपको ऊपर दिए गए step में कोई परेशानी है या कुछ बाते समज नहीं आई हो तो निचे कमेंट कर हमसे पूछ सकते है अथवा निचे दिए गए विडियो की भी हेल्प ले सकते है|

आपको हमारे द्वारा दी गयी यह Guajarati Ubadiyu recipe in Hindi कैसी लगी वह कमेंट बॉक्स में अवश्य शेयर करे |

Summary
recipe image
Recipe Name
Umbadiyu Recipe in Hindi | Guajarati Ubadiyu recipe in hindi | उबाडियुं बनाने की विधि
Author Name
Published On
Preparation Time
Cook Time
Total Time
Average Rating
51star1star1star1star1star Based on 1 Review(s)

Leave a Comment