Law of Attraction in Hindi | आकर्षण का नियम

Law of Attraction in Hindi : क्या आप जानते है आकर्षण का नियम – Law of Attraction in Hindi कैसे उपयोग किया जाता है और इसके लाभ क्या है?

Law of Attraction in Hindi

अगर आप Motivation के बारे में पढ़ते या किसी Motivational स्पीकर को सुनते हो तो आपको कभी न कभी Law of Attraction के बारे में अवश्य सुनाने को मिला होगा| यहाँ हमने आपसे Law of Attraction in Hindi के बारे में “आकर्षण का नियम” क्या है? उसका कैसे लाभ लिया जा सकता है, इत्यादि के विषय में जानकारी दी है| अगर आप Law of Attraction का अच्छा लाभ लेना चाहते है और उसके माध्यम से अपने ध्येय को अर्जित करना चाहते है तो यहाँ दिया गया लेख पूरा पधे जिसमे हमने आपसे सम्पूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है|

What is the Law of Attraction in Hindi?

आकर्षण का नियम(Law of Attraction) क्या है उसे समजने से पहले हम कुछ महान व्यक्ति के कोट्स पढ़ते है|

”हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं| शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं|”
“अपने विचारों को देखो, वे आपके शब्द बन जाते हैं; अपने शब्दों को देखो, वे आपके कार्य बन जाते हैं; अपने कार्यों को देखो, वे आपकी आदत बन जाते हैं; अपनी आदतों को देखो, वे आपका चरित्र बन जाते हैं; अपने चरित्र को देखो, यह आपका भाग्य बन जाता है।”
Lao Tzu

स्वामी विवेकानंदजी, चीन के महान फिलोसोफ़र Lao Tzu, भगवान् गौतम बुद्ध, जैसे महान व्यक्ति ने हमेशा ही व्यक्ति के विचारों को महत्व दिया है क्योंकि वे जानते थे की कोई भी व्यक्ति जैसा विचार करता है वेसा ही बनता है| आकर्षण का नियम(Law of Attraction) भी उसी पर आधारित है|

आकर्षण का नियम उर्जा से संलग्न है| जिस प्रकार की उर्जा को आप बहार छोड़ेगे ऐसी ही उर्जा आपके पास लौटकर आएगी| आगे आप पॉजिटिव सोचते है तो आपके साथ पॉजिटिव ही होगा और अगर आप नेगेटिव सोचते है तो आपके साथ नेगेटिव होता है| अगर आप किसी वस्तु में प्रबल सोच रखते है तो “आकर्षण के नियम ” अनुसार वह हकीकत बन कर आपके पास आएगी|

यह हमारे दैनिक जीवन में बहुत प्रभावी है लेकिन बहुत कम लोग है जो इससे वाकिफ है| हम हमेशा ही कुछ न कुछ विचार करते रहते है| हम जब भी कोई विचार करते है तब एक उर्जा को बहार छोड़ते है जो की पॉजिटिव या नेगेटिव हो सकती है और यह आपके विचार पर आधारित है|

आकर्षण के नियम का इतिहास

आकर्षण का नियम काफी पुराना है| भगवान् बुद्ध का एक एक कोट्स है,

“हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है. ”
भगवान् बुद्ध

आकर्षण के नियम ने भगवान् बुद्ध के द्वारा कही गयी बात निहित है| यह आकर्षण की अवधारणा कई वर्षो से लोको के बिच में किसी ना किसी प्रकार लोकप्रिय रही है| कर्म भी कुछ इस पर ही कार्य करता है, जैसे की जब भी कोई व्यक्ति जैसा कर्म करेगा उसे बाद में उसी तरह का फल मिलेगा|

अर्थात, “आकर्षण का नियम” जो की आज प्रचलित है यह कई सेकड़ो वर्षो से अलग अलग रूप में लोगो के बिच प्रचलित रहा है लेकिन दुर्भाग्य से इसे बहुत ही कम लोगो को पता था|

आकर्षण का नियम कैसे कार्य करता है? – How the Law of Attraction Work

हम सभी जानते है की यह पूरा विश्व और ब्रह्माण्ड ऐक उर्जा से बना है| इसमे बनी सभी चीजे भी अलग अलग उर्जा के माध्यम से बनी है और पुरे यूनिवर्स में सभी चीजे एक दुसरे से उर्जा के माध्यम से जुडी हुई है| अगर आज हम अपने करियर या अपनी परिस्थिति को गहराई से देखे तो वह अपने भूतकाल के विचारों का ही परिणाम होगा यह देखा जा सकता है|

जब भी हम किसी विषय वस्तु पर सोचते है तो एक कम्पन को यूनिवर्स में भेजते है| यह कंपन हमारे विचारों जैसी वस्तु को हमारे सामने पेश करती है या हमको वेसी ही बनाती है|

यह सिद्धांत को हम वास्तविक जीवन में खुद अनुभव कर सकते है| अगर आप मोबाइल फोन के सिद्धांत को जानते है तो यह समजना काफी आसान होगा| जब भी आप किसी को फोन लगाते है तब जो नंबर को लगाते है वह एक निश्चित फ्रीक्वेंसी होता है| आप जब भी डायल करेंगे तब उसी नम्बर की फ्रीक्वेंसी को छोड़ते है| यह फ्रीक्वेंसी ट्रेवल करके सही सही जगह पर कनेक्ट करती है और आपका कॉल सही जगह पर लगता है| हमारे विचारों का भी कुछ ऐसा ही है| हम जब भी सोचते है तब एक एक फ्रीक्वेंसी को छोड़ते है| यह फ्रीक्वेंसी हमारे सोच के अनुरूप ही कही कनेक्ट हो जाती है| अगर हमारी इच्छा प्रबल हो तो वह उस विचार को हम हकीकत में प्रकट होते हुए देख सकते है| इसे समजने के लिए हम आगे कुछ उदहारण बी देखेगे|

How to Use the Law of Attraction – आकर्षण के नियम का कैसे उपयोग करे

आकर्षण के नियम से आप अपनी मनचाही वास्तविकता खुद बना सकते हैं। आप जिस चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं वह वही है जो आप अपने जीवन में आकर्षित करते हैं। यहाँ हम आपसे कुछ महत्वपूर्ण स्टेप को आपसे शेयर कर रहे है जिसके माध्यम से आप आकर्षण के नियम का उपयोग कर आपनी मनचाही वास्तविकता बना सकते है|

  • Meditate – ध्यान
  • Journal – दैनंदिनी
  • Set Goal – अपने ध्येय का निर्धारण करे
  • Look for the positives in a situation – हमेशा सकारात्मक सोच रखे
  • Be grateful – आभारी बने
  • Visualize – अपने ध्येय को हकीकत होते हुए देखे
  • सकारात्मक पुष्टि का प्रयोग करें

Meditate – ध्यान

ध्यान हमें तनाव से मुक्ति देने में मदद करता है| दैनिक चिंताओं, साथ ही मन को स्थित करने के लिए ध्यान काफी उपयोगी बन सकता है| इससे मन और शरीर दोनों को राहत मिलती है|

Set Goal – अपने ध्येय का निर्धारण करे

जीवन में सफल होने के लिए किसी ध्येय का होना आवश्यक है| “आकर्षण के नियम” ध्येय को केंद्र माना जाता है| एक बार जब भी आप इसे तय करले उसके बाद से ही आपको यह स्विकाए लेना होता है की आपका ध्येय पूरा हो चुका है| यह सबसे बहेतर तकनीक में से एक है|

Journal – दैनंदिनी

एक बार ध्येय निश्चित करने के बाद आपको Journal – दैनंदिनी तैयार करनी चाहिए| जिसमे आप पुरे दिन उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किन किन कार्यो को करते है और आगे भी करेंगे उसका विवरण होना चाहिए| दैनिक रूप से आपको इसे लिखना और ध्येय को प्राप्त करने के लिए लिखे गयो कार्यो करना चाहिए|

Look for the positives in a situation – हमेशा सकारात्मक सोच रखे

आकर्षण का नियम(Law of Attraction) आपके विचारों पर आधारित है इसीलिए आपको परिस्थिति कैसी भी हो हमेशा ही सकारात्मक बने रहना चाहिए| अगर आपकी सोच सकारात्मक होगी तो उसकी असर आपके ध्येय प्राप्त करने के कर्म पर दिखेगी|

Be grateful – आभारी बने

खुद के द्वारा की गयो कोशिशों की सराहना करे| जब भी आप कोई भी कर्म करे और उसमे सफलता मिले या विफलता लेकिन आपको अपने द्वारा की गयी कोशिश के लिए खुद को आभार व्यक्त करना है| यह आपके आत्मविश्वास बढाने का कार्य करेगा|

Visualize – अपने ध्येय को हकीकत होते हुए देखे

इसे प्रैक्टिस करने के लिए आपको एक निश्चित समय को चुन लेना चाहिए| रात को सोने से कुछ क्षण पहले का समय इसके लिए सबसे बहेतर है| जब भी आप अपने बेड में जाए तब यह सोचे की आपका ध्येय पूरा हो चूका है और आप उसका आनंद ले रहे है| हर दिन आपको ऐसे ही अपने ध्येय को हकीकत होते हुए देखना है|

सकारात्मक पुष्टि का प्रयोग करें

इसमे आपको बार बार अपन ध्येय पूर्ण हो चूका है ऐसा सोचना है| इसे आप विभिन्न तरीको से भी कर सकते है| जैसे की आपने अपना ध्येय पूर्ण कर लिया है उसे अच्छे से रिकॉर्ड करने के बाद इसे बार बार सुन सकते है|

Benefits of Law of Attraction in Hindi

यह एक यूनिवर्सल नियमो की तरह ही है जिसे आप कही पर भी लागू कर सकते है| लेकिन यहाँ निचे हमने कुछ सबसे प्रचलित उदहारण पर आपसे जानकारी साँझा की है| यहाँ हमने आपसे कुछ सबसे सामान्य गोल जो की अधित्तर लोगो के होते है उसमे Law of Attraction कैसे कार्य करता है और उपयोगी बनता है उसकी जानकारी दी है|

Finance Goal

यह सबसे सामन्य लक्ष्य में से एक है| जीवन की सबसे जरूरी चीज जैसे की खाना, कपडा और मकान पैसे की कारण ही संभव है| Law of Attraction आपके वित्तीय ध्येय को पूर्ण करने में काफी मददरूप बन सकता है| दुर्भाग्य से हममे से अधिक लोग पैसे के ध्येय के कारण परेशान है| अगर Law of Attraction को वित्तीय ध्येय में अच्छे से लगाया जाता है तो यह सबसे बहेतर परिणाम दे सकता है|

Relationship Goal

बहुत से लोगो का लक्ष्य प्रेम भी होता है जिसे पाने में आकर्षण का नियम काफी मददरूप हो सकता है| आकर्षण तकनीकों और अभ्यासों से माध्यम से आत्मविश्वास, करिश्मा और प्यार को प्राप्त करने की समग्र अवचेतन इच्छा को बढ़ा सकते हैं। और इसी तरह, आकर्षण के नियम का उपयोग करके अपने वास्तविक साथी को आकर्षित करना Law of Attraction के माध्यम से पूरी तरह से संभव है।

Health Goal

इस नियम से माध्यमसे आपके किसी भी स्वास्थ्य सम्बंधित ध्येय को पूर्ण किया जा सकता है| कई रिसर्च में ऐसा प्रामाणित भी हो चूका है की आकर्षण के नियम के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है|

Disadvantages of Law of Attraction

आकर्षण के नियम के वेसे कोई नुकशान नहीं है लेकिन अगर इसको ध्यान से नहीं किया जाए तो कुछ नुकशान हो सकता है| जैसे की,

आप नकारात्मकता को आकर्षित कर सकते हैं

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन के नियम के तहत आप नकारात्मक विचारों को भी मेनिफेस्ट कर सकते है| लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को यह नहीं पता होता है की जो आप सोच रहे है वह नकारात्म्क है या सकारात्मक इसी लिए जो भी आप सोच रहे है वह आपके साथ हकीकत बन कर पेश होगा| ऐसे में अगर आप स्त्रोग रूप से नकारात्मक सोचते है तो वह भी आपके समक्ष घटित होगा| इसलिए लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का प्रयोग करते समय आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता होती है|

आशा है की आपको Law of Attraction in Hindi के विषय में आया दी गयी जानकारी पसंद आई होगी और आपको सारे प्रश्न के उत्तर मिले होगे| यहाँ निचे हमने कुछ अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में आपसे जानाकारी शेयर की है| और भी इस विषय में आपको प्रश्न है तो आप हमें निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है|

FAQ – Law of Attraction in Hindi

Law of Attraction सही में कार्य करता है?

इसे प्रमाणित करने के लिए अभी कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं मिलता है| लेकिन बहुत से लोगो के अनुभव और रिव्यु से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की इस आकर्षण के नियम के कारण जीवन में अच्छे बदलाव जरूर आते है और सफल होने या लक्ष्य को प्राप्त करने की संभावना अधिक बढ़ जाती है|

Law of Attraction के लिए सबसे अच्छी बुक कौन सी है?

आकर्षण के नियम पर कई तरह की बुक अवेलेबल है लेकिन उन सभी में से सबसे अच्छी बुक “The Secret” है जो की रोंडा ब्रायन के द्वारा लिखी गयी है|

Leave a Comment