नया व्यवसाय कैसे शुरू करे? | How to Start a new business in Hindi?

How to choose a new business in Hindi?

How to Start a new business: नया व्यवसाय शुरू कैसे करे के इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ कुछ अच्छी जानकारी शेयर करने वाले है जिससे आपको नया व्यवसाय शुरू करने में सरलता हो |

अगर आपने व्यवसाय करने का मन बना लिया है तो अब अगले पड़ाव में कौनसा व्यवसाय करना चाहिए यह निश्चित करना है| कभी भी नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अपने आपसे अवश्य एक प्रश्न करे “में कौन सा व्यवसाय कर सकता हु?”

कभी भी कोई भी व्यवसाय इसलिए नहीं शुरू किया जाता की वह आपको पसंद है क्योंकि किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए नया तंत्रज्ञान, शारीरिक और बौधिक क्षमता, बाह्य जगत का ज्ञान, व्यवसाय के बारे में डिटेल में जानकारी होनी चाहिए| व्यवसाय शुरू करने से पहले किन किन पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए इस पर हमने निचे बात की है|

नया व्यवसाय शुरू करने से पहले इन बातो का रखे ध्यान

कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बाते है जिनका ख्याल रखना काफी आवश्यक है| यहाँ हमने इन विषय पर जानकारी दी है जिससे आप जब भी नया व्यब्साय पसंद करे तब इसे अवश्य ध्यान में रखे|

मार्किट रिसर्च

How to choose a new business in Hindi : Market Research

किसी भी नए व्यवसाय को शुरू करने से पहले मार्किट रिसर्च करना काफी आवश्यक है| बिना मार्किट की जानकारी के कोई भी व्यवसाय शुरू करने में कई परेशानी आती है और नुकशान आने के संभावना भी बनी रहती है| मार्किट रिसर्च में कई तरह के पहलुओं को देखा जाता है जिनमे से कुछ का जिक्र हमने यहाँ किया है|

  • कच्चा माल की जानकारी
  • अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी
  • वितरण की व्यवस्था
  • मार्किट रिसर्च के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे|

व्यवसाय प्रशिक्षण

पहले के समय में ऐसा होता था की किसी भी व्यवसाय को किसी एक धर्म या जाती के लोग करते रहते थे और उनकी आगे आने वाली पीढ़ी भी इसे आगे चलाती रहती होती थी| लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है| कोई भी व्यक्ति किसी भी विषय की जानकारी प्राप्त कर सकता है और उसका प्रशिक्षण भी ले सकता है|

प्रशिक्षण का काम हे संकट से बचाना और व्यवसाय का प्रशिक्षण आपको सबसे अधिक जब भी आपका व्यवसाय किसी संकट में होगा तब काम आएगा| साथ ही आने वाले समय में कैसे नए नए व्यवसाय में बदलाव करने चाहिए और किन किन बदलाव की आवश्यकता है यह व्यावसायिक प्रशिक्षण से ही पता चलता है|

  • व्यावसायिक प्रशिक्षण के बारे में अधिक पढ़े|

कानूनी परवाने | पेटंट | ट्रेडमार्क

किसी भी नए व्यवसाय को शुरू करने से पहले कई तरह के कानूनी परवाने, पेटंट, और ट्रेडमार्क की आवश्यकता होती है| अगर अच्छा व्यावसायिक बनना है तो कोई भी व्यवसाय नियम और सलीके से करना चाहिए|

व्यवसाय में बनाए गए प्रोडक्ट के प्राइवेसी और सिक्यूरिटी के लिए पेटंट और ट्रेडमार्क की भी आवश्यकता होती है| कानूनी परवानी और ट्रेडमार्क के बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे|

आर्थिक नियोजन

किसी भी व्यवसाय को करने के लिए सबसे अधिक आवश्यकता होती है आर्थिक नियोजन की| बिना आर्थिक नियोजन के किसी भी तरह के व्यवसाय नहीं होता| पहले के मुकाबले आज व्यवसाय के लिए आर्थिक नियोजन करना काफी सरल है| आज कई बैंक और सरकारी योजनायें है जो विविध उद्योग के लिए आर्थिक मदद करती है|

व्यवसाय शुरू करने से पहले आर्थिक नियोजन करना काफी अच्छा है क्योंकि इससे आने वाले समय में व्यवसाय में आने वाली चुनौती को आसानी से हैंडल की जा सके|

  • आर्थिक नियोजन के बारे में अधिक पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

मजदूर नियोजन

आधुनिकी करण के कारण पहले के मुकाबले आज प्रोडक्शन के किसी भी व्यवसाय में मजदुर की कम आवश्यकता होती है| लेकिन आज भी ऐसा कोई व्यवसाय नहीं है जो की 100 प्रतिशत मजदूर के बिना चलता हो| उद्योग में तिन प्रकार के मनुष्य बल की आवश्यकता होती है| जैसे की…

  • कुशल मनुष्यबल
  • अकुशल मनुष्यबल
  • अर्धकुशल मनुष्यबल

उद्योग में कार्य के कार्य के अनुरूप मनुष्यबल की अवश्यकता होती है| इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारा यह लेख अवश्य पढ़े|

कच्चा माल

किसी भी व्यवसाय या उद्योग की पहचान उसकी दी जाने वाली सर्विस या प्रोडक्ट के क्वालिटी पर आधारित होती है| और अच्छी क्वालिटी के लिए अच्छा कच्चा माल भी प्रयोग करना आवश्यक है|

कच्चे माल की गुणवता के साथ उसके आयत की लागत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे प्रोडक्ट या सर्विस को कम कीमत में लोगो को पहुचाया जा सके|

नए व्यवसाय के लिए कच्चा माल बहोत ही महत्वपूर्ण परिबल है | इसके सन्दर्भ में अधिक पढ़ने के के लिए यहाँ क्लिक करे|

जगह, बिजली, पानी नियोजन

उद्योग व्यवसायों को शुरू करने के समय जगह, बिजली, पानी सबसे मुख्या घटक में से एक है| किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले यह अच्छे से सुनिश्चित किया जाना चाहिए के जहा व्यवसाय शुरू किया जा रहा है वह जगह उत्पादन से लेकर बिक्री तक कितनी सुविधाजनक है| खुद की जगह होने के बावजूद भी अगर वह सुविधाजनक न हो तब ऐसी स्थिति में वहा उद्योग शुरू नहीं करना चाहिए|

  • जगह, बिजली, पानी नियोजन के बारे में अधिक पढ़े

पैकिंग

जो दिखता है वही बिकता है” यह एक पुरानी कहावत है और यह कहावत आज के जमाने में काफी अच्छे से सिद्ध भी हो रही है| अगर उत्पादित वस्तुओं या माल की गुणवत्ता सही हो लेकिन उसकी पैकिंग सही न हो तब यह प्रोडक्ट की बिक्री और सफलता पर काफी असर करता है| पहले के मुकाबले पैकिंग अब विज्ञापन व्यवस्था का हिस्सा अधिक बन गया है|

How to choose a new business in Hindi : Packing

कभी कभी पैकिंग ही कंपनी की पहचान बन जाती है जैसे की “पार्ले बिस्कुट” उन्होंने अपने मूल प्रोडक्ट की आजतक कोई भी पैकिंग में बदलाव नहीं किया है| पैकिंग के बारे में अधिक पढ़े|

बिक्री नियोजन

किसी भी व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य है नफ़ा प्राप्त करना| उस उद्देश्य में सफल होने के लिए उत्पादित वस्तुओं की विविध मार्गो से बिक्री करनी आवश्यक है|

बिक्री के नियोजन के लिए कई तरह की तकनीक एवम लुभावनी ऑफर दी जाती है| यह सभी करने से पहले किसी विशेषग्य से अवश्य सलाह ले ताकि मुनाफा बढे और प्रोडक्ट लोगो के बिच सही तरह से जा सके|

प्रभावी विज्ञापन व्यवस्था

आज कई तरह की विज्ञापन व्यवस्था मौजूद है| सबसे पहले पेपर के माध्यम से विज्ञापन होता था लेकिन आज समय बदल चुका है और अधिकत्तर चीजे ऑनलाइन हो गयी है| लोग रोजमर्रा की चीजो को खरीदना भी ऑनलाइन पसंद करते है| इसलिए विज्ञापन की आवश्यकता भी बढ़ गयी है|

यह एक व्यापक विषय है, और आज के समय में विज्ञापन के अलावा उद्योग में सफल होना मुमकिन नहीं है| प्रभावी विज्ञापन व्यवस्था के माध्यम से प्रोडक्ट सही लोगो तक पंहुचायी जा सकती है और बिक्री और व्यवसाय की अच्छी इमेज को बढाया जा सकता है|

  • प्रभावी विज्ञापन व्यवस्था के बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे|

आवश्यक बिमा

किसी भी व्यवसाय शुरू करने से पहले उसके सभी आवश्यक बिमा ले लेने चाहिए| यह किसी भी व्यवसाय में आने वाले नुकशान से हमें बचाते है| कभी भी कोई बड़ी जानहानि या आकस्मिक घटनाओ के लिए बिमा होना आवश्यक है|

यहाँ हमने आपसे नया व्यवसाय कैसे शुरू करे के विषय में विस्तार से जानकारी दी है| हमें आशा है की आपको मिली जानकारी से आप संतुष्ट होगे| अगर आपको यहाँ दिए गए विषय में कोई भी प्रश्न है तो तो निचे दिए कमेंट ओब्क्स में अवश्य पूछे|

FAQ

बिना पैसे खुद का व्यवसाय कैसे शुरू करे?

बिना पैसे खुद का व्यवसाय शुरू करना काफी कठिन है लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानते है तो उसकी मदद लेकर पैसे की किल्लत को कम कर सकते है| किसी भी व्यवसाय के लिए पैसे की आवश्यकता होती ही है| बिना पैसे के कोई भी व्यवसाय शुरू करना काफी मुश्किल है|

कौनसा व्यवसाय करना अच्छा रहेगा?

ऐसा कोई भी व्यवसाय हो जिसमे आपको उसका ज्ञान और समाज हो साथ ही आपके कैपिटल के लिए भी योग्य हो ऐसा व्यवसाय आप कर सकते है लेकिन आपको और भी महत्वपूर्ण परिबल जैसे की मार्किट रिसर्च, कच्चा माल जैसे को ध्यान में रखना आवश्यक है|

व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन कैसे ले?

भारत सरकार द्वारा कई तरह की स्कीम चल रही है जिसमे मुद्रा योजना काफी प्रचलित है, आप इसमे अप्लाई कर सकते है| साथ ही कई बड़ी बैंक भी आपको व्यवसाय के लिए योग्य लोन भी देती है|

सबसिडी योजना का लाभ कैसे ले?

हर तरह के व्यवसाय में सबसिडी की योजना लागू नहीं होती है| उसके लिए आपको पहले देखना होगा की किन किन व्यवसाय में सरकार सबसिडी दे रही है| अधिकतर स्कीम कृषि से जुड़े व्यवसाय में सबसिडी मिलती है| सोलार के क्षेत्र में भी कई अच्छी स्कीम है|

Leave a Comment