गूगल का सीईओं कौन है? | Google ka CEO Kaun hai? | Biography of Sundar Pichai in Hindi

Google ka CEO Kaun hai?: क्या आप जानते है की गूगल कंपनी का सीईओं कौन है? यहाँ हमने आपसे Google ke CEO के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है|

अक्सर हम विविध सफल कंपनी के बारे में इन्टरनेट पर सर्च करते है| हम सभी जानते है की किसी भी कंपनी के सफल होने के पीछे सबसे बड़ा अगर किसी का रोल होता है तो वह CEO का ही होता है| CEO के द्वारा दिया गया मार्गदर्शन, लिया गया निर्णय इत्यादि के द्वारा कंपनी का भविष्य तय होता है|

इसी के तर्ज पर आज हम आपसे गूगल के CEO कौन है? उसकी जानकारी is लेख में देंगे साथ ही गूगल के सीईओं का जीवनपरिचय भी आपसे करवाएंगे जिससे आपको कुछ मोटिवेशन प्राप्त हो|

Google ka CEO Kaun hai?

Sundar Pichai Image

Sundar Pichai

“सुंदर पिचाई” गूगल के सीईओं है| 2015 में उनकी गूगल के CEO रूप में नियुक्ति हुई थी| आज वे गूगल के साथ उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के भी CEO है|

सुंदर पिचाई का जीवन परिचय – Biography of Sundar Pichai in Hindi

यहाँ हमने आपसे सुंदर पिचाई का जीवन परिचय आपसे शेयर किया है जिससे आप उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलू से रूबरू हो सके|

नाम सुंदर पिचाई
जन्म तारीख 10 June 1972 
जन्म स्थान मद्रास, भारत
पिता का नाम लक्ष्मीनारायण पिचाई
माता का नाम ललिता पिचाई
नागरिकत्वअमेरिका
प्रोफेशन गूगल और अल्फाबेट के CEO

सुंदर पिचाई का शुरूआती जीवन:

उनका जन्म 10 June 1972 के दिन मदुराई के एक सामन्य परिवार में हुआ था| उनके पिता का नाम लक्ष्मीनारायण पिचाई और माता का नाम ललिता पिचाई है| सुंदर पिचाई अपनी अद्भुत याद शक्ति और अपने परिणामो से कारण हमेशा ही सबके चहिते होते थे|

Sundar Pichaai को बचपन से फुटबॉल के खेल प्रति काफी लगाव था इसकेअलावा वह ट्रावेल करना, सोंग सुनना जैसी गतिविधिया अपने free टाइम में किया करते थे|

सुंदर पिचाई का अभ्यास:

Sundar Pichai ने अपनी शुरूआती पढ़ाई को जवाहर नवोदय विद्यालय से की थी और बाद में वह अपने कॉलेज के अभ्यास के लिए Indian Institute of Technology Kharagpur गए थे| IIT में उन्होंने अपना इंजीनियरिंग Metallurgical के क्षेत्र में किया था|

IIT से अभ्यास करने के बाद वह अपने आगे के अभ्यास के लिए Stanford University में गए थे| वहा अभ्यास के लिए जाने के पैसे इकट्ठे करना उनके परिवार के लिए मुश्किल था| उन्होंने इसके लिए स्कालरशिप की मदद ली थी| वहा Stanford University में भी उन्होंने MS in Engineering and Material Science में दाखिला लिया था| वहा अभ्यास करने के बाद उन्होंने PHD करनी चाहिए थी लेकिन वह PHD को पूर्ण नहीं कर पाए थे|

अपने शुरूआती कार्य क्षेत्र में काम करते समय उनको MBA के महत्व का अहसास हुआ और उन्होंने बाद में Wharton School of the University of Pennsylvania से अपनी “MBA” की डिग्री पूर्ण की|

सुंदर पिचाई का वैवाहिक जीवन:

सुंदर पिचाई को अपना जीवन साथी Indian Institute of Technology Kharagpur में अभ्यास करते समय ही मिल गया था| उनकी पत्नी का नाम Anjali Pichai है| उन्होंने December 19, 2003 के रोज शादी की थी और आज उनके दो बच्चे है जिसमे लड़के का नाम आदि है और लड़की का नाम ईशा है|

Sundar Pichai का करियर

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत McKinsey &Co से की थी| बाद में उन्होंने 2004 में गूगल के साथ प्रोडक्ट मैनेजमेंट में काम करना शुरू किया था| उस वक्त गूगल को Firefox और Internet Explorer से काफी टक्कर मिल रही थी| उन्होंने Google Chrome को उस तरीके से बनाया की लोगो को उसका उपयोग करना काफी आसान लगाने लगा| आज जो भी क्रोम के यूजर है और पॉपुलैरिटी है वह सुन्वदर पिचाई के कारण ही है|

इसके बाद उन्होंने गूगल के कई और प्रोडक्ट जैसे की Google Pack, Gadgets, और Google Gears इत्यादि में भी काम किया|

Larry Page और Sergey Brin जो की तत्कालीन गूगल के CEO थे उन्होंने 2015 में गूगल के सीईओं के रूप में Sundar Pichai की नियुक्ति की थी|

अपनी इच्छ शक्ति, तकनीकी समज और मजबूत नेतृत्व के कारण उन्होंने 2019 में गूगल की पेरेंट्स कंपनी अल्फाबेट के CEO का पद भी हासिल किया|

सुंदर पिचाई के बारे में कुछ तथ्य

  • सुंदर पिचाई की माता स्टेनोग्राफर का काम करती थी जब की उनके पिता जीईसी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे|
  • सुंदर पिचाई को फुटबॉल और क्रिकेट के प्रति काफी लगाव है|
  • माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर के द्वारा सुंदर पिचाई को काफी बड़ी बड़ी आकर्षक ऑफर दी गयी थी ताकि वे गूगल छोड़ कर उनके पास काम करे| लेकिन उन्होंने अच्छे पैकेज को छोड़ कर गूगल के साथ काम करना सही माना|

Sundar Pichai Quotes in Hindi

“अपनी सीमाओं से निकलकर आगे बढे|”

“जीवन में प्रतिकिया देने के बजाय जवाब देना सीखे।”

“आप कुछ बार विफल हो सकते हैं, लेकिन यह ठीक है। आप कुछ सार्थक प्रयास करते हैं तो आप बहुत कुछ सीखते हैं।”

“अपने आप को असुरक्षित महसूस करने दें, यह आपको व्यक्तिगत रूप से विकसित होने में मदद करेगा।”

सुंदर Sundar Pichai के Quotes को पढ़ने के लिए यहाँ क्लीक करे|

यहाँ हमने आपसे सुंदर पिचाई के के बारे में जानकारी दी है जिसमे उनके शुरूआती जीवन से लेकर करियर और पारिवारिक जीवन के बारे में भी लिखा है| अगर आप भी कोई ऐसी बात सुंदर पिचाई के बारे में जानते है जो की यहाँ नहीं बताई गयी हो और मजेदार हो तो इसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे ताकि अधिक से अधिक लोग उसके बारे में जान सके|

Leave a Comment