yo yo fitness test के बारे में सबकुछ जानिए

हमने कुछ समय पहले यह सुना था की Hardik Pandya जैसे player fitness test को पार नहीं कर पाए है| ये जोभी player का नाम सुना है वह सब yo yo test को ही पार नहीं कर पाए थे| इसी लिए इस यो यो test केबारे में जानना काफी अवश्य है| Be Updated में आपका स्वागत है, आज के इस लेख में हम yo yo test के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की कैसे ये होता है और इसका मापदंड क्या होता है|

yo yo test की शोध किसने की? (who invent yo yo fitness test ?)

yo yo fitness test का इन्वेंशन डेनिश के एक साइंटिस्ट और फुटबॉल के कोच Dr.jens bangsbo के द्वारा 1990 में किया गया है| इस test का उपयोग फुटबॉल के खिलाड़ी की fitness के चेक करने और उसे improve करने के लिए किया जाता था| इस test का एक लाभ देखे तो इसमें test के लिए लम्बी दुरी के अंतर को पार नहीं करना होता है| इसे सबसे पहले फुटबॉल के खिलाड़ी के लिए इस्तमाल किया जाता था| लेकिन आज कल इसे क्रिकेट के लिए भी प्रयोग किया जाता है| सामान्य तौर पर देखे तो फुटबॉल के लिए इसमे 21 पॉइंट का बेंचमार्क set किया गया है| लेकिन अलग अलग देशो में इसका बेंचमार्क अलग अलग होता है|

इंडियन क्रिकेट में yo yo test (yo yo test in Indian cricket)

yo yo test को Indian cricket टीम में strength and conditioning कोच Shankar Basu ने श्रीलंका के 2017 टूर से पहले इसे introduce किया था| तब से इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन होने के लिए खिलाडियों को इस yo yo test को पार करना अनिवार्य है| अब हम समजते है की yo yo test क्या है|

yo yo test क्या है?(what is yo yo test?)

yo yo test को समजने के लिए हमें निचे दी गयी पिक्चर को अच्छे से समजना होगा|

yo yo fitness test

पिक्चर में 3 पॉइंट A, B और C दिए गए है| उसमे point A और point B के बिच का अंतर 5meter होता है जब की point B और point C के बिच का अंतर 20 meter होता है|
जिस भी player का test होता है उसे पॉइंट B के पास खड़ा रखा जाता है| जब test शुरू होता है तब player को पॉइंट B से शुरू होकर एक निश्चित समय से पहले point C तक पहोच कर वापस पॉइंट B पर आ जाना होता है| बाद में फिर से एक निश्चित समय में पॉइंट A तक चल कर जाना और चल कर वापस पॉइंट B पर आना होता है यह होता है एक लैप |
जो भी player इस प्रक्रिया को निश्चित समय में नहीं पूरा कर सकते वह yo yo test में फ़ैल हो जाते है|

Score criteria in yo-yo fitness test

yoyo test में स्कोर महत्तम 24 का होता है जिसे आज तक कोई भी प्राप्त नहीं कर पाया है| लेकिन अच्छे फिट खिलाड़ी 21 और 22 तक का स्कोर प्राप्त कर लेते है|

भारत की क्रिकेट टीम के लिए यह स्कोर चोथे नंबर पर आता है| भारत में इस test में पास होने के लिए 16:1 का स्कोर करना होता है| अगर क्रिकेट में इस test में सबसे कठीन स्कोर की बात करे तो वह न्यूज़ीलैंड का 20:1 है | बादमे वेस्टइंडीज ने अपनी टीम के लिए 19 का बेंचमार्क रखा है| तीसरे क्रम में पाकिस्तान ने अपनी टीम के लिए 17:4 का बेंचमार्क रखा है| बाद में भारत चोथे क्रम पर आता है|

India का बेंचमार्क है 16:1 है इस हिसाब से देखे तो भारत की टीम में किसी भी player की fitness ऐसी होनी चाहिए की वह 1120 meter का अंतर 567 second में पार कर सके|

yo yo test क्रिकेट के लिए अच्छा है?(is yo yo test good for cricket?)

यह भी एक बड़ा प्रश्न है की is yo yo test good for cricket? क्योंकि yo yo test एक काफी उच्च कक्षा की fitness test है जिसे पार करना आसान नहीं होता ऐसे में जब कोई खिलाड़ी जो की क्रिकेट की स्किल से अच्छा हो लेकिन अगर fitness में इस test को पार न कर सके तो उसका प्रभाव टीम पर हो सकता है| और टीम का बैलेंस भी नहीं बन पाता| दूसरी और देखे तो जिस तरह से इस test को लिया जाता है उसमे साफ़ तौर पर खिलाडी की रिकवरी को देखना होता है| और क्रिकेट के हिसाब में यह बिलकुल अच्छी तरह से फिट होता है|

how to check your heart health

क्रिकेट में कभी लम्बी दुरी का अंतर नहीं तय करना होता बल्कि कुछ समय के लिए ही दौड़ कर अपनी ऊर्जा का इस्तमाल करना होता है और बाद में रेस्ट करना होता है और उस मीन टाइम में शरीर रिकवरी करता है| ऐसा ही इस test में भी होता है इस वजह से क्रिकेट के लिए ये test काफी अच्छा रहता है|

हमें आशा है की आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और अगर पसंद आये तो इसे शेयर अवश्य करे और दुसरे लोगो तक इसकी माहिती शेयर करे धन्यवाद|

Leave a Comment