WordPress.org vs. WordPress.com कौन बेहतर?

WordPress.org vs. WordPress.com: ज्यादातर नए यूजर इस बात से काफी कंफ्यूज होते है की wordpress.org और wordpress.com एक है या अलग अलग|

किसी भी दो वस्तु में से एक की पसंदगी करनी है तो पहले दोनों चीज वास्तु के बारे में सभी वास्तु ज्ञात होनी आवश्यक है| आज के इस लेख के माध्यम से हम आप लोगो के साथ wordpress.org और wordpress.com दोनों के विष में कौन अच्छा है और आपको किसे पसंद करना चाहिए उस पर इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन शेयर करेंगे|

पहले हम wordpress. org और wordpress.com के बारे में कुछ इनफार्मेशन जान लेते है

WordPress.org

wordpress.org एक ओपन सोर्स प्लेटफार्म है, जिसकी शुरुआत 2003 में हुई थी| यह एक कोम्मुनिटी के लिए बनाया गया है| यह एकदम फ्री एडिशन है और इसे यूज़ करने के लिए किसी भी कस्टमर को कोई भी कीमत नहीं देनी होती है| इसका अभी 5.4 वर्शन चल रहा है जो डाउनलोड कर आप किसी भी होस्टिंग में इनस्टॉल कर सकते है|

इसे लोकल सर्वर, लाइव सर्वर, या डेडिकेटेड सर्वर में भी आसानी से ओने क्लिक पर इनस्टॉल कर सकते है| लेकिन content management system (CMS) और सिक्यूरिटी को आपको खुद ही मेंटेन करना होता है| wordpress.org की खास बात यह है की वह आपको काफी सारी थीम और लाखो प्लगइन को यूज़ करने की सहुलत देती है|

WordPress.org vs WordPress.com in hindi

इसे सेल्फ होस्टेड (Self-Hosted) कहा जाता है क्योकि इसे डाउनलोड कर आप अपने सर्वर पर इनस्टॉल कर सकते है| यह एकदम फ्री और सभी के लिए अवेलेबल है| इसे यूज़ करने के लिए बस एक होस्टिंग प्लान की आवश्यकता होती है| सभी प्रकार की होस्टिंग सर्विस wordpress.org को इनस्टॉल करने की परमिशन देती है|

विश्व में सबसे अधिक वेबसाइट और ब्लॉग wordpress.org में ही चलते है|

WordPress.com

wordpress.com भी wordpress.org के द्वारा ही चलाया जाता है| इसकी स्थापना Matt Mullenweg जो wordpress.org के सहसंस्थापक के द्वारा की गयी थी| यह एक पेड सर्विस है| इसमे आपको subdomain की सुविधा फ्री प्राप्त होती है लेकिन सुब डोमेन में आप गूगल adsense को उसे नहीं कर सकते| अगर एफिलिएट मार्केटिंग का यूज़ करना चाहते है तो कर सकते है|

यह कमर्शियल(Commercial) और क्लाउड होस्टिंग(Cloud Hosting) पर चलता है, और इसे कंपनी के द्वारा ऑपरेटिंग किया जाता है| wordpress.com में प्लान के द्वारा आपको अलग अलग प्लान में सर्विस प्रोवाइड की जाती है|

wordpress.com में दो अलग अलग तरह के प्लान होते है, ब्लोगिंग/ वेबसाइट के लिए और बिज़नस के लिए|

Blogging और वेबसाइट के लिए तिन तरह के प्लान होते है जिसमे 150 रुपये पर महिना, 250 रूपए पर महिना और 350 रूपए पर महिना का प्लान मिलता है|

बिज़नस और ऑनलाइन स्टोर के लिए 350 रुपये पर महिना, 850 रूपए पर महिना और 1440 रूपए पर महिना के प्लान की सुविधा देता है|

wordpress.com में आपको प्रीमियम प्लान में ही बहार से थीम और प्लगइन को इनस्टॉल करने की सुविधा देता है| छोटे प्लान में यह सुविधा नहीं मिलती है|

WordPress.com vs WordPress.org कौन बेहतर?

अगर आप पर्सनल ब्लॉगर है और अगर आप blogging एक सुख के तौर पर करना चाहते है तो आपके लिए WordPress.com एक एक अच्छा प्लेटफार्म है|

अगर आप इससे पैसे बनाना चाहते है तो आपको सेल्फ होस्टेड के द्वारा wordpress.org का सहारा लेना चाहिए| इसमे आपको पूरी तरह से अपनी पसंद के अनुसार थीम डिजाईन और पप्लगइन यूज़ करने को मिलता है|

मोनेटाइज के लिए कौन बेहतर? (Which is better for Monetize)

wordpress से हम वेबसाइट को मोनेटाइज करने की सुविधा WordPress.org में मिलती है|

WordPress.com में आप WordAds program को चला सकते है जिसमे आपको wordpress के साथ revanue शेयर करनी होती है|

WordPress.com में आप एफिलिएट का उपयोग कर सकते है|

E-Commerce के लिए कौन बेहतर WordPress.org vs. WordPress.com

WordPress.org में Ecommerceवेबसाइट को आसानी से बना सकते है| जिसे आप woocommerce के द्वारा बना सकते है| इसमे आप LMS प्लगइन के द्वारा अपने एजुकेशन क्लासेज भी चला सकते है|

WordPress.com में in सभी को चलाने के लिए प्रीमियम प्लान को चलाना पड़ता है| जो की काफी कोस्त्ली होता है और अधिक सुविधा का भी अभाव होता है|

conclusion

आप अभी जिस वेबसाइट पर यह आर्टिकल पढ़ रहे है वह वर्डप्रेस पर आधारित है, विश्व की 33% से अधिक वेबसाइट wordpress और खासकर WordPress.org पर चलती है | अगर आप भी अपनी वेबसाइट को चलाना चाहते है और आप इन दोनों में किसे पसंद करे इस पर कंफ्यूज है तो हम आपको यह सलाह देते है की आपको किसी अच्छी कंपनी से होस्टिंग खरीदकर wordpress.org का इस्तमाल कर सकते है| फिर भी आपको कुछ भी प्रश्न है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है हम आपको अवश्य मदद करेंगे|

Top Ten Best Blogging Platform

Leave a Comment