वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता क्या है? | वार्ड सदस्य के अधिकार एवम कार्य

वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता अधिकार एवम कार्य : क्या आप जानते है की गाव के वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता क्या है? साथी ही उनके कार्य एवम अधिकार क्या है?

वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता,अधिकार एवम कार्य

भारत में छ लाख से अधिक गाव है जहा देश के सबसे अधिक लोग बसते है| गाव को देश की जान कहा गया है| भारत में गाव की ग्राम पंचायत शासन पद्धति की सबसे छोटी इकाई है| गाव के विकास के लिए लोकतान्त्रिक रूप से गाव में सरपंच और वार्ड सदस्य का चुनाव किया जाता है| गाव के सरपंच को गाव के मुखिया और वार्ड सदस्य को वार्ड मेंबर या वार्ड सभासद के नाम से भी जाना जाता है|

यहाँ हमने इस लेख के माध्यमसे वार्ड सदस्य के बारे में जानकारी शेयर की है| यहाँ हमने आपसे वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता क्या है? वार्ड सदस्य के अधिकार क्या है? वार्ड सदस्य के कार्य क्या है? इन पर विस्तार से जानकारी शेयर की है| अगर आप इन सभी विषय में जानकारी चाहते है तो यह लेख पूरा पढ़े|

वार्ड सदस्य क्या है?

जैसे हमारा देश छोटे छोटे गाँव में बसा है वैसे ही गाव को भी छोटे छोटे हिस्सों में अच्छी शाशनप्रणाली के लिए विभाजित किया जाता है| अभी जो शाशन पद्धति है वह काफी समितियों के गठन के बाद एक निष्कर्ष के रूप में स्वीकारी गयी थी| उस शाशन प्रणाली अनुसार प्रत्येक गाव का एक सरपंच होगा और कुछ वार्ड के सदस्य होगे|

“गाव में 200 से 500 की जनसंख्या पर एक वार्ड गठित की जाती है| उस वार्ड के मतदाता जो की उसी क्षेत्र में रहते लोग होते है| उन लोगो के द्वारा एक प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जाता है| यह निर्वाचित सदस्य को वार्ड सदस्य के रूप में जाना जाता है| यह सदस्य अपने मतदाताओं की बात ग्राम पंचायत में रखते है| बड़ा गाँव होने पर वार्ड के मतदाता की संख्या बढ़ भी सकती है|

वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता क्या है?

किसी भी चुनाव में अपना नामांकन करने के लिए कुछ पात्रता की आवश्यकता होती है| यहाँ हमने आपसे वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता क्या है उस पर जानकारी दी है| अगर आप वार्ड सदस्य चुनाव में नामांकन करना चाहते है तो आपको वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए|

  • वार्ड सदस्य के लिए उम्मीद्वार की न्यूनतम आयु 21 है अर्थात, 21 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति ही उम्मीदवार बन सकते है|
  • वार्ड का सदस्य वही बन सकता है जो की उस गाँव में रहता हो| गाँव का कोई भी व्यक्ति(मतदार) अपने गाव के किसी भी वार्ड सदस्य से उम्मीदवार बन सकता है|
  • अगर किसी वार्ड में सदस्य के लिए आरक्षित सीट की घोषणा हुई है तो उस सीट के लिए “आरक्षित वर्ग” का मतदार उमीदवार बन सकता है|
  • इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ अन्य निर्धारत योग्यताएं होती है, जो उम्मीद्वार में होना चाहिए।
  • कुछ राज्यों में संतान की संख्या अगर दो से अधिक है तब भी आप उमीदवार नहीं बन सकते|
  • उमीदवारी करने से पूर्व ग्राम पंचायत का सभी कर्ज भरा हुआ होना चाहिए|
  • सरकारी कर्मचारी या ग्राम पंचायत में अपना हित रखनेवाला वार्ड सदस्य का चुनाव लड़न के लिए अपात्र हैं।

वार्ड सदस्य के अधिकार एवम कार्य क्या है?

ऊपर हमने वार्ड सदस्य बनाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए उसकी जानकारी आपसे शेयर की है| अगर आप वार्ड के सदस्य बनना चाहते है तो आपको उनके कार्य और अधिकारो के बारेमे ज्ञात होना आवश्यक है| यहाँ निचे हमने वार्ड सदस्य के अधिकार और कार्य के बारे में जानकारी दी है|

  • अपने वार्ड के लोगो के संपर्क में रहना और समय समय पर वार्ड सभा का आयोजन करना
  • वार्ड के मतदारो की विभिन्न समस्याओं को सुनना और उसका निवारण करना
  • वार्ड के लोगो को सरकारी योजनाओ से अवगत कराना और उसके लाभ कैसे मिले ये भी समजाना|
  • समय समय पर ग्राम के सरपंच को अपने वार्ड में हो रहे विकास के कार्यो की रिपोर्ट देना|
  • ग्राम सभा में अपने मतदारो की बात रखना|

वार्ड सदस्य के उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि

अगर आप वार्ड सदस्य बनना चाहते है और उसके लिए आपको निचे दिए गए दस्तावेज की होगी| अपने उम्मेदवारी से पहले निचे दिए गए अवश्यक दस्तावेजो को तैयार रखे|

  • पहचान के आधार के लिए “आधार कार्ड” की आवश्यकता होगी|
  • मतदार क्षेत्र और गाव के आधार के लिए “इलेक्शन कार्ड” की आवश्यकता होगी|
  • पास पोर्ट साइज के तिन फोटो|
  • ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है उसका प्रमाणपत्र|
  • आरक्षित सीट में उमीदवार बनने के लिए जाति प्रमाण पत्र|
  • शपथ पत्र नोटरी द्वारा प्रमाणित|
  • उसके अलावा अगर निर्वाचन आयोग के द्वारा सुझाएँ गए दस्तावेज|

हमें आशा है की आपको वार्ड सदस्य बनने के लिए क्या पात्रता की आवश्यकता है? वार्ड सदस्य के अधिकार एवम कार्य क्या है? और वार्ड सदस्य के उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि के बारे में यहाँ दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी| यहाँ दी गयी जानकारी के सन्दर्भ में आपको कोई भी प्रश्न है तो आप हमें निचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है|

FAQ – वार्ड सदस्य चुनाव पात्रता, अधिकार एवम कार्य

वार्ड सदस्य बनने के लिए अभ्यास की आवश्यकता है?

किसी किसी राज्य ने स्थानीय रूप से यह नियम लागू है की वार्ड सदस्य बनने के लिए न्यूनतम 5वी कक्षा तक का अभ्यास आवश्यक है| भारत के अधिकत्तर राज्य में अभ्यास संबंधित कोई भी नियम नहीं|

वार्ड सदस्य बनने के लिए पान कार्ड आवश्यक है?

नहीं, वार्ड सदस्य बनने के लिए पान कार्ड आवश्यक नहीं है| ऊपर हमने वार्ड सदस्य के उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि दी है उसे देखे|

Leave a Comment