जाने भारत की 10 ऐसी जगह के बारे में जहाँ इंसानों का जाना सख्त मना है|

भारत विविधताओं से भरा देश है जहा आपको हर तरह की जगह मिल सकती है| जैसे की हेरिटेज से लेकर नेचरल और हिस्टोरिकल भी| लेकिन आज के इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ भारत की 10 ऐसी जगह के बारेमे जानकारी देने जा रहे है जहा आम इंसानों का जाना सख्त मना है| अगर आपने पहले इस तरह की जानकारी नहीं पढ़ी है तो इसे पूरा पढ़े और शेयर करे|

Top 10 Places in India you are NOT allowed to visit in Hindi

  1. Sentinel Island (सेंटिनल आइलैंड)
  2. Mukesh Mill (मुकेश मिल)
  3. Nicobar Island (निकोबार द्वीप)
  4. Bhangarh Fort (भानगढ़ का क़िला)
  5. Cholamu Lake (चोमालू लेक)
  6. Chambal Basin (चम्बल)
  7. Siachen Glacier (सियाचिन ग्लेशियर)
  8. G. P. Block (जी. पी. ब्लाक)
  9. Aksai Chin (अक्साई चीन)
  10. Barren Island(बेरेन आइलैंड)

यहाँ पर हमने आपको भारत की 10 ऐसी जगह के बारे में जानकारी दी है जहाँ इंसानों का जाना सख्त मना है| अब हम आपको इस सभी स्थानों के विषय में विस्तार से जानकारी दे रहे है|

Sentinel Island (सेंटिनल आइलैंड)

सेंटिनल आइलैंड जिसे नार्थ सेंटिनल आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है| यह अन्दमार निकोबार आइलैंड का एक भग है| कोई भी बहारी व्यक्ति का यहाँ जाना सख्त रूप से वर्जित है| इसके पीछे का कारण है यहाँ बस रहे स्थानीय लोग जो आदिवासी है|

यहाँ बस रहे आदिवासी आज भी बहारी दुनिया से बहुत पीछे है| इंसानों का हस्तक्षेप उन आदिवासी लोगो को पसंद नहीं है| जानकार लोगो का यह मानना है की इंसानी लोगो के साथ जुड़ने से इन लोगो में नए तरह की बिमारिया और नए खतरे आ सकते है| कभी कभी यह घटनाए भी सामने आयी है की इन आदिवासी लोगो ने टूरिस्ट पर हमला किया हो| इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है की किसी भी बाहरी व्यक्ति को इस स्थान पर हस्तक्षेप करना निषेध कर दिया गया|

Mukesh Mill (मुकेश मिल)

भारत की रहष्यमयी और डरावनी जगह में शामिल यह मुकेश मिल(Mukesh mill) की कहानी और उससे जुडी अन्य डरावनी कहानी काफी प्रचलित है| मुंबई में स्थित यह मिल 1870 में बनी थी जिसे Muljibhi Madhvani ने बनाया था| वे East African Hardware Ltd के मालिक थे| बाद में नाग्रेज सरकार के साथ कुछ तकरार की वजह से यह मिल बंद थी|

1975 में इस मिल को फिरसे शुरू किया गया था| लेकिन दुर्भाग्यवश 1982 में इस मिल में भयंकर आग लगी थी| इस आग में यह पूरी तरह से जल गयी थी| यहाँ फिल के लिए आये डायरेक्टर ने पेरानार्मल जैसा अनुभव किया था| साथ ही काम करने आयीं एक्ट्रेस भी कुछ अजीब तरह से व्यवहार करती थी जैसे की उस पर कोई अनजान शक्ति हावी हो|

इनके अलावा और भी कई story है जो इस मिल के साथ जुडी है| लेकिन आजतक यह बात रहष्यमयी रही है की क्यों यहाँ पर ऐसा अनुभव होता है|

Nicobar Island (निकोबार द्वीप)

निकोबार आइलैंड में जाना आम लोगो के लिए काफी कठिन है| यह एक प्राकृतिक स्थल है जिसे UNESCO और भारत सरकार के द्वारा रिज़र्व बायोस्फियर के रूप में रखा गया है| यह प्राकृतिक स्थल को बहारी हस्तक्षेपों से नुकशान ना हो इसलिए यहाँ लोगो के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है|

इस द्वीप पर कुछ लोगो को विशेष परमिशन के तहत जाने दिया जाता है जैसे की अगर कोई व्यक्ति किसी वास्तु पर रिसर्च कर रहा हो या वैज्ञानिक हो और उसे अधिक अभ्यास के लिए यहाँ पर्याप्त संसाधन प्राप्त हो सकते है तो इन परिस्थितियों में निकोबार आइलैंड में जाने दिया जाता है|

Bhangarh Fort (भानगढ़ का क़िला)

भानगढ़ का यह किला भारती की सबसे डरावनी और भूत से सम्बंधित जगह में से एक मानी जाती है| यह राजस्थान में स्थित है जिसे 16वि शताब्दी में भगवत दास जी जे द्वारा बनाया गया था| यह भारत का सबसे डरावना किला माना जाता है| प्रवासी लोगो को यहाँ पर ठहरने के अनुमति नहीं दी जाती है|

इस किले के लिए काफी प्रथा एवम मान्यता प्रचलित है लेकिन इसमे सबसे प्रचलित कथा एक तांत्रिक के साथ जुडी हुई है| रानी रत्नवती को एक तांत्रिक अपनी तंत्र विद्या से पाना चाहता है लेकिन रानी को जब पता चलता है तब वह उसे मार देती है| मरते समय तांत्रिक श्राप देता है जीस कारण वहा भानगढ़ और अजबगढ़ के बिच युद्ध हुआ| जिसमे रत्नावती और कई लोगो की मृत्यु हुई| ऐसा माना जाता है की इन सभी लोगो की आत्मा आज भी यहाँ भटकती है|

Cholamu Lake (चोलमु झील)

यह झील विश्व के ऐसे झील में शामिल है जो ऊंचाई पर स्थित है| यह सरोवर सिक्किम में स्थित है| यह चीन की सरहदी सीमा से मात्र 4 कम दूर होने के कारण प्रवासी को कम जाने दिया जाता है| for भी यहाँ घुमने के लिए सिक्किम सरकार की विशेष परमिशन लेनी पड़ती है| यहाँ पर हर समय सिक्किम पुलिस और भारतीय थल सेना मौजूद होती है|

Chambal Basin (चम्बल)

Chambal Basin का यह प्रदेश मध्यप्रदेश में स्थित है जो की अपने खूंखार डाकुओं के लिए विख्यात है| यह चम्बल नदी के कारण बना हुआ प्रदेश अहि जो की एक बीहड़ की तरह है| पत्थर और माटी के टीलो के कारण एक विशेष प्रकार का भूमि प्रदेश बना है जो डाकुओ को आसानी से पनाह देता है और छुपने में मदद करता है| Vindhyachal Ranges में यह स्थित है|

Siachen Glacier (सियाचिन ग्लेशियर)

सियाचिन ग्लेशियर विश्व के सबसे दुर्गम प्रदेशो में गिने जाते है| यहाँ भारतीय सरहर पाकिस्तान से जुडती है| विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित बॉर्डर की रक्षा के लिए भारतीय जवान हमेशा तैनात रहते है| सियाचिन बर्फ से ढका एक ऐसा प्रदेश है जहा कभी कभी -40 डिग्री के पार भी तापमान पहुच जाता है| सरहद होने और दुर्गम प्रदेश होने के कारण यहाँ लोगो के आवन जावन पर आंशिक पाबंदी लगा दी है| फिर भी सरकार की विशेष परमिशन के साथ यहाँ विजिट की जा सकती है|

G. P. Block (जी. पी. ब्लाक)

यह भारत की दस सबसे डरावनी जगह में शामिल है| उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित यह बिल्डिंग काफी डरावनी है| ऐसा माना जाता है की यहाँ पर बिल्डिंग के छत पर एक लाल साड़ी वाली महिला देखने को मिलती है| यह बिल्डिंग ऐ सरकारी प्रॉपर्टी है जिसे पहले सेना के ऑफिस के रूप में उपयोग में लिया जाता था| कुछ समय बाद एक ऑफिसर ने इसे क्वार्टर के रूप में उपयोग में लिया था| सरकार ने रख रखाव के लिए एक व्यक्ति को भी रखा था बाद में इन्हें नौकरी से निकाल दिया था| आज वह बिल्डिंग बंद है और किसीको अन्दर जाने की अनुमति नहीं है|

Aksai Chin (अक्साई चीन)

अक्साई चीन भारत का वो हिस्सा है जिस पर चीन ने कब्ज़ा कर लिया है| यह काफी दुर्गम और प्रकृति का अद्भुत् मिश्रण है| अभी यहाँ पर चीन का कब्ज़ा होने के कारण भारतीय नागरिको का यहाँ जाना वर्जित है|

Barren Island (बैरन द्वीप)

यह अंदमान निकोबार का ही एक हिस्सा है| यह स्थल एक सक्रिय ज्वालामुखी के लिए जाना जाता है जो सिर्फ भारत ही नहीं लेकिन ओउरे दक्षिण एशिया में एक मात्र सक्रीय ज्वालामुखी का प्रदेश है| तिन किलोमीटर में फैले इस प्रदेश में जाना सख्त वर्जित है| ज्वालामुखी के कारण यहाँ तापमान भी अधिक होता है| लेकिन इसके पास स्कूबा डाइविंग के लिए एक काफी प्रचलित जगह है|

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने आपसे भारत की दस ऐसी जगह के जानकारी दी है जहा पर जाना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है| कुछ जगह है जहा इंसानों का हस्तक्षेप पूर्ण रूप से निषेध है और कुछ जगह है जहा जाने के लिए सरकार की परमिशन लेने की आवश्यकता होती है|

हमें आशा है की आपको Top 10 Places in India you are NOT allowed to visit in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा| अगर आप इस लेख से संतुष्ट है तो हमें अवश्य कमेंट करके बताये|

Leave a Comment