Net worth meaning in Hindi: नेट वर्थ क्या होता है?

Net worth meaning in Hindi: कई बार आपने समाचारों और अन्य जगह पर यह पढ़ा होगा की इस व्यक्ति या उस व्यक्ति की Net worth इतनी है या इतनी बढ़ी| कई लोगो को उस नेट वर्थ के बारे में सही जानकारी नहीं होती है इस लिए आज के इस लेख Net worth meaning के जरिये हम आपसे हिंदी में इसे समजायेंगे| अगर आप इस विषय को अच्छे से समजना चाहते है तो पूरा पढ़े और जाने की “Net Worth kya hota hai”

Net worth meaning in Hindi

Net worth को हिंदी में “शुद्ध मूल्य”, “कुल मूल्य”, और “निवल महत्व” कहा जाता है|

यह एक फाइनेंसियल टर्म है लेकिन कई कई और किस्सों में यह उपयोग भी किये जाते है| आज के इस लेख में हम इसे फाइनेंस के आधार पर ही देखेंगे|

फाइनेंस के क्षेत्र में बढ़ी कंपनी या संस्था की कुछ वैल्यू होती है| और इसी वैल्यू और उनकी सही स्थिति को जानने के लिए Net Worth Term काफी उपयोगी होता है| नेट वर्थ जानने के बाद किसी भी बड़ी कंपनी और संस्था की सही फाइनेंसियल स्थिति का सही अंदाजा लगाया जा सकता है|

नेट वर्थ की गणना
(How to Calculate Net worth and Formula in Hindi)

नेट वर्थ की गणना करने के लिए कुछ विशेष स्थिति को ध्यान में लिया जाता है| लेकिन इसकी गणना करना काफी सरल है| नेट वर्थ की गणना(calculation of net worth) करने के लिए एक सिंपल सूत्र(Formula) को उपयोग में लिया जाता है|

Net Worth meaning in Hindi Formula

Net Worth Formula:

नेट वर्थ(Net Worth) = कुल संपति(Total assets) – कुल दायित्वों(Total Liabilities)

कुल संपति(Total assets): इसमे सभी तरह की सम्पति को गिना जाता है जैसे की, कॅश, बैंक में जमा राशी, निवेश की रकम, आपका घर, जमीन, प्लॉट्स, या सभी जिसे आप अपनी सम्पति मानते है|

कुल दायित्वों(Total Liabilities): यह आपके सभी प्रकार के दायित्वों और ऋण को दर्शाता है| जैसे की शोर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म लोन, कार लोन या किसी भी तरह की लोन हो या किसी का बकाया भी बाकी हो इसे कुल दायित्वों में गिना जाता है|

कुल सम्पति और कुल दायित्वों का अच्छे से वैल्यूएशन करने के बाद ऊपर दिए गेर फार्मूला की मदद से आप नेट वर्थ की गणना(Net Worth ki Ginti) कर सकते है|

Important Points for Calculating Net Worth in Hindi

  • नेट वर्थ का मूल्य कुल संपति में से कुल दायित्वों के घटाने पर मिलते है| इसका अर्थ यह है की कुल समाप्ति अगर आप बेच दे और जो भी मिलता है उसमे से आप अपना ऋण भी चुकादे और जो बाद में बचाता हिया वह आपकी Net Worth होंगी|
  • कभी कभी Net Worth नेगेटिव भी सकती है| जब Total Assets की वैल्यू Total Liabilities की वैल्यू से कम हो तब Net Worth नेगेटिव भी सकती है|
  • हर साल की नेट ग्रोथ की मदद से किसी भी कंपनी की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है|
  • किसी भी वित्तीय निर्णय ले ने से पहले सिर्फ और सिर्फ Net Worth को देखना सही नहीं है| इसके अलावा अन्य फैक्टर को भी ध्यान में लेना चाहिए|

Importance of Net Worth
(नेट वर्थ का महत्व)

फाइनेंस के सन्दर्भ में कोई भी बड़ा निर्णय लेना हो तब नेट वर्थ काफी महत्वपूर्ण बन जाता है| अगर आप अपना नेट वर्थ जानते है तो आप किसी भी निर्णय लेने से पहले अपनी वितीय स्थिति को अच्छे से समज सकते है| अब इसे हम एक उदहारण के माध्यम से समजाते है|

अगर आप का कोई व्यवसाय या नौकरी है जिससे आप हर माह अच्छी इनकम कर लेते है| इसके आधार पर आपने एक घर के लिए Loan ले लिया जो की आपको अपनी सैलरी के आधार पर मिली है| कुछ कारण की वजह से अगर आपकी नौकरी चली जाती है तब आपके पास उस लोन की भरपाई करने के लिए कोई इनकम का सोर्स नहीं होगा और आपकी नेट वर्थ भी अच्छी नहीं होने के कारण आप वित्तीय स्थिति में बहोत कमजोर हो जाओगे|

इसी लिए किसी भी फाइनेंसियल निर्णय लेने से पहले इसे नेट वर्थ को अवश्य ध्यान में ले|

Conclusion

यहाँ पर हमने Net Worth Meaning in Hindi पर जानकारी दी है| हमें आशा है की आपको इस विषय में अच्छी जानकारी मिली होगी| अगर आप हामरी दी हुई इस जानकारी से संतुष्ट है तो इसे अधिक से अधिक लोगो के साथ शेयर करे| अगर आप इस विषय में और भी कोई question पूछना चाहते है तो कमेंट करके अवश्य बताये|

कृपया संदीप माहेश्वरी नेट वर्थ, रोहित शर्मा नेट वर्थ, अनन्या पांडे नेट, zor नेट वर्थ, मार्क ज़ुकेरबर्ग नेट वर्थ, सलमान खान नेट वर्थ, कपिल शर्मा नेट वर्थ , महेश भट्ट नेट वर्थ , विराट कोहली नेट वर्थ इन रुपीस, अभिषेक बच्चन नेट वर्थ जैसे question ना करे इसकी बजाय अपनी नेट वर्थ बढाने का प्रयत्न करे| धन्यवाद

2 thoughts on “Net worth meaning in Hindi: नेट वर्थ क्या होता है?”

Leave a Comment