What is Life in Hindi | जीवन क्या है?

Life in Hindi: क्या आप सही अर्थ में जानते है की जीवन क्या है? यहाँ हमने जीवन – Life in Hindi के विषय में सुंदर जानकारी दी है|

Life in Hindi

क्या आप भी अन्य लोगो की तरह जीवन क्या है(What is Life in Hindi) उसका अर्थ इन्टरनेट के माध्यम से खोजते हुए यहाँ आये है| अर्थात अभी तक आपको जीवन का सही अर्थ(Meaning of Life) क्या है उस विषय में कम जानकारी मिली है| यहाँ हमने आपसे जीवन के बारे में एक लेख प्रस्तुत किया है| हमें आशा है की यह पढ़ने के बाद आपको जीवन का सही अर्थ समज में आयेगा|

What is Life in Hindi?

जीवन क्या है उसे समजने की शुरुआत एक सुविचार के माध्यम से करते है,

“जीवन कोई समस्या नहीं जिसे हल किया जाए, बल्कि जीवन एक वास्तविकता है जिसका अनुभव करना होता है।”

अक्सर जिसकी शुरुआत जन्म से होती है और उसका अंत मृत्यु से होता है उसे जीवन कहा जाता है| जीवन हमें इश्वर की और से प्राप्त हुई एक मूल्यवान भेट है जो हमें अच्छे कर्म करने का एक सुन्दर अवसर प्रदान करती है|

जीवन एक पाठशाला है जहा पर आपको निरंतर सीखना पड़ता है और आगे बढ़ते रहना पड़ता है| जीवन रूप इस पाठशाला के तुम खुद ही अध्यापक हो और तुम खुद ही शिक्षक हो| जीवन पर किसी महान व्यक्ति ने एक खूबसूरत बात कही है, “जिंदगी तो पल में जी जाती है|” अर्थात, एक बेहतर जिंदगी की तलाश में हमने कितने पल को बर्बाद कर दिए लेकिन सालों बाद एहसास होता है कि वे पल ही जीवन था।इसीलिए हमें वर्तमान पल का आनंद लेना चाहिए यही जीवन है|

सुख, दुःख, संघर्ष, सफलता, निष्फलता, प्रेम, उदासीनता, आनंद, काम, क्रोध, लाभ, नुकशान, इच्छा, सन्मान, अपयश, ध्येय, उम्मीद, इत्यादि से मिलकर जो बनता है उसे जीवन कहा जाता है| जीवन में सुख और दुःख दोनों आते है और उसी से ही जीवन बनता है| अगर निरंतर सुख जीवन में आये तो ऐसा जीवन भी समयांतर पर कष्टदायी ही बनेगा| दुःख का भी कुछ ऐसा ही है|

जीवन एक त्योहार है, इसका आनंद उत्साह के साथ लेना चाहिए। त्योहार में कभी पूनम का चांद भी होता है और अमास का भी अंधेरा होता है| लेकिन उस अँधेरे में भी अगर उम्मीद का दीया जलाना सीख लिया तो उस अँधेरे में भी त्योहार का आनंद उठाया जा सकता है।

बहुत से लोग सुखी जीवन की तलाश में अपने वर्तमान जीवन को बर्बाद करते है क्योंकि अधिकत्तर लोगो को यह पता ही नहीं होता की सुखी जीवन क्या है| अगर आप भी जानना चाहते है की सुखी जीवन क्या है तो निचे हमने उसकी जानकारी दी है उसे अवश्य पढ़े|

सुखी जीवन क्या है?(What is Happy Life in Hindi?)

बहुत से लोग सुखी जीवन जीना चाहते है और उसी की तलाश में काफी संघर्ष भी करते है लेकिन उसमे से अधिकत्तर लोगो को सुखी जीवन क्या है उसके बारे में पता ही नहीं है|

अधिकत्तर लोग धन सम्बन्धी सुख, पैसा, ऐशो-आराम और मान-सम्मान को ही सुखी जीवन का आधार मानते है लेकिन वास्तविक सुखी जीवन की परिभाषा इन सभी से पर है| सुखी जीवन का आधार है संतोष| अगर व्यक्ति के पास जो भी पर्याप्त है जिससे उसको संतोष है तो उससे अधिक सुखी जीवन हो ही नहीं सकता|

आज भाग दौड़ में जीवन का अधिकत्तर समय निकल जाता है जिसका ध्येय सुखी जीवन प्राप्त करना होता है| लेकिन अधिकत्तर लोग व्यर्थ की इस भागदौड़ से सुखी जीवन को प्राप्त नहीं कर सकते है|

सुखी जीवन जीने के लिए संतोष की आवश्यकता है, वर्तमान क्षण का आनंद लेने की आवश्यकता है| अन्य लोगो के साथ अपने तुलना न करने में ही सुखी जीवन है|

जीवन का उद्देश्य क्या होना चाहिए(Goal of Life in Hindi)

अगर सफल जीवन को जीने की इच्छा है तो जीवन में एक उदेश्य होना आवश्यक है| कभी कभी उद्देश्य ही जीवन बन जाता है जैसे की महाभारत में पितामह भीष्म ने हस्तिनापुर की रक्षा करने की सपथ ली थी और बाद में वे सपथ को पूर्ण करने में ही उन्होंने अपना जीवन पूर्ण किया था|

बहुत से लोग होते है जिनका स्वप्न होता है की की उन्हें जीवन में कुछ चीज प्राप्त करनी है या कुछ बनना है| वही उनका ध्येय होता है| उसे प्राप्त करने में ही वह अपने जीवन का अधिकत्त समय दे देते है| और अंत में एक समय ऐसा आता है की वह ध्येय ही उनका जीवन बनता है|

जीवन को सही दिशा देने में उद्देश्य काफी महत्वपूर्ण है| जीवन के ध्येय के सन्दर्भ में “दादाभगवान्” के दो कथा है जिसे हम आपसे साँझा करना चाहते है,

  • हमें जीवन ऐसा जीना चाहिए कि किसी को जरा भी कष्ट न हो। आपको अपना समय अच्छे लोगों की संगति में बिताना चाहिए जो सज्जन और आत्मा को जानने के लिए उत्सुक हैं और जितना हो सके बुरी संगत से दूर रहें।
  • इस मानव जीवन का लक्ष्य कर्मबंधन से मुक्त मोक्ष प्राप्त करना है। लक्ष्य ज्ञान के माध्यम से पूर्ण ज्ञान प्राप्त करना है।

जीवन पर सुविचार

यहाँ हमने जीवन क्या है(What is Life in Hindi) और जीवन का सही अर्थ(Meaning of Life) को समजने के लिए कुछ महान व्यक्ति के सुविचार दिए है| हमें आशा है की यह जीवन पर के सुविचार आपके जीवन के सन्दर्भ में नयो सोच प्रदान करेगे|

"खुश रहना ही हमारे जीवन का उद्देश्य है।" 
- दलाई लामा
"यदि आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं, तो इसे एक लक्ष्य से बांधें, न कि लोगों या चीजों से।" 
- अल्बर्ट आइंस्टीन
"कितने समय तक नहीं, लेकिन आप कितनी अच्छी तरह जीते हैं यह मुख्य बात है।"
 — सेनेका
"बिना जांचा गया जीवन जीने के लायक नहीं है।" 
— सोक्रेटिस 
"सब कुछ नकारात्मक - दबाव, चुनौतियाँ - मेरे लिए उठने का एक अवसर है।" 
- कोबे ब्रायंट
"बिना किसी हिचकिचाहट के प्रत्येक सेकंड के लिए जियो।" 
- एल्टन जॉन
"जीवन वास्तव में सरल है, लेकिन पुरुष इसे जटिल बनाने पर जोर देते हैं।" 
— कन्फ्यूशियस
"जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, विश्वास सबसे अच्छा रिश्ता है।"
 — बुद्ध
"जीवन किसी के साहस के अनुपात में सिकुड़ता या फैलता है।"
 - अनाइस नीनो
"हम में से बहुत से लोग अपने सपनों को नहीं जी रहे हैं क्योंकि हम अपने डर को जी रहे हैं।" 
— लेस ब्राउन

जीवन पर अंतिम शब्द

जीवन को एक नदी के रुपमे देख सकते है जो निरंतर बहती रहती है और खुशियाँ बाँटती रहती है| जीवन सागर है जो अपने भीतर जो भी है उसे गले लगाता है और अपने आस-पास के लोगों को खुशीयाँ देता है| जीवन एक बार ही मिलता है, मन भरो और जियो, आनंद लो।

हमें आशा है की जीवन क्या है(What is Life in Hindi) और जीवन का सही अर्थ(Meaning of Life in Hindi) क्या है पर हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा| अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अन्य लोगो के साथ जरूर शेयर करे|

Leave a Comment