भारत के महान व्यक्ति | Famous Personalities of India in Hindi

Famous Personalities of India(भारत के महान व्यक्तियों): यहाँ हमने आपसे भारत के महान व्यक्ति के बारे में जानकारी दी है जो की विभिन्न क्षेत्र से सम्बंधित है|

भारत के महान व्यक्ति | Famous Personalities of India in Hindi

महान व्यक्ति वो कहलाते है जो की अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योगदान की वजह से आने वाले वर्षो में याद किये जाए| उनके द्वारा किया गया कार्य लगो को प्रेरणा दे| सौभाग्य से भारत में ऐसे कई सारे लोग हुए है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रो में अपना विशिष्ट योगदान दिया है जिनकी वजह से न सिर्फ आज परन्तु आने वाले कई वर्षो में उन्हें याद किया जाएगा|

आज हम इस लेख के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र के कई महान पुरुषो की जानकारी देंगे जिन्होने अपना पूरा जीवन भारत देश के सन्मान के लिए और अपने कार्य में सर्वोच्च प्राप्त करने के लिए लगा दिया| अगर आप उन्ही में से किसी विशेष केटेगरी को देखना चाहते है तो निचे दिए गए टेबल में से पसंद करे|

स्वतंत्रता सेनानीएक्टर
आर्टिस्टराजा और रानियों
संतविज्ञानियो
लेखकम्यूजिशियन

यहाँ निचे हमने आपसे भारत के महान व्यक्ति के बारे में जानकारी दी है जो की विभिन्न क्षेत्र से सम्बंधित है|

महात्मा गाँधी

Mahatma Gandhi

पूरा नाम: मोहनदास करमचंद गाँधी
जन्म तारीख: October 2, 1869
जन्मस्थल: पोरबंदर , गुजरात
मृत्यु: January 30, 1948
प्रसिद्ध: भारत की स्वतंत्रता के मुख्य नेता
अन्य प्रसिद्द नाम: महात्मा, भारत के राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई के प्रमुख व्यक्ति में से एक थे| वे विरोध के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाते थे| भारत में उनकी काफी लोकप्रियता के बावजूद कुछ लोग उनके विरोधी भी थे जिन्होंने 1948 में महात्मा गाँधी की हत्या कर दी| 30 जनवरी आज शहीद दिन के रूप में मनाया जाता है| गांधीजी बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लीक करे|

एपीजे अब्दुल कलाम – APJ Abdul Kalam

APJ Abdul Kalam

पूरा नाम : अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम
जन्म तारीख: October 15, 1931
जन्मस्थान: रामेश्वरम, तमिलनाडु
मृत्यु: July 27, 2015
प्रसिद्ध: भारत के राष्ट्रपति, एयरोस्पेस वैज्ञानिक
अन्य प्रसिद्द नाम: मिसाइल मेन ऑफ़ इंडिया, पीपुल्स प्रेसिडेंट

वे भारत के एक महान वैज्ञानिको में से एक है| उन्होंने भारत की मिसाइल तकनीक और भारत के परमाणु परीक्षणों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था| पहले उन्होंने डीआरडीओ और इसरो में एयरोस्पेस वैज्ञानिक के तौर पर कार्य किया था और बाद में भारत के 11 वे राष्ट्रपति भी बने थे| [डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पढ़े]

सरदार वल्लभभाई पटेल – Sardar Patel

सरदार वल्लभभाई पटेल -  Sardar Patel

पूरा नाम : वल्लभभाई झवेरभाई पटेल
जन्म तारीख: October 31, 1875
जन्मस्थान: नडीयाद, गुजरात
मृत्यु: December 15, 1950
प्रसिद्ध: भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री, भारत के एकीकरण में मुख्य भूमिका
अन्य प्रसिद्द नाम: लोह्पुरुष, भारत के बिस्मार्क

सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे| उन्होंने भारत के एकीकरण में काफी अहम् भूमिका बजाते हुए सभी देशी रजवाड़े को एक कर अखंड भारत की रचना की थी| वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बन सकते थे लेकिन देश हित और गांधी जी की आज्ञा के कारण उन्होने इस पद को छोड़ दिया था|

मदर टेरेसा – Mother Teresa

Mother Teresa

पूरा नाम: आन्येज़े गोंजा बोयाजियू
जन्म तारीख: 26 अगस्त 1910
जन्म स्थान: Skopje, North Macedonia
मृत्यु: September 5, 1997
प्रसिद्ध: सेवाकिय कार्यो के लिए
अन्य प्रसिद्द नाम: Sant Mother Teresa(संत मदर टेरेसा)

उन्होंने अपने जीवनकाल में 45 वर्षो तक गरीब और पिछडो की सहायता की| उन्होंने गरीब और असहाय व्यक्ति के लिए मानवीय कार्यो के साथ मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना कोलकाता में की| उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया है| पॉप फ्रांसिस के द्वारा संत की उपाधि दी गयी थी|

B. R. Ambedkar – बाबा साहेब आम्बेडकर

B. R. Ambedkar - बाबा साहेब आम्बेडकर

पूरा नाम: भीमराव रामजी आम्बेडकर
जन्म तारीख: April 14, 1891
जन्म स्थान: मध्यप्रदेश
मृत्यु: December 6, 1956
प्रसिद्ध: विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, बॉम्बे राज्य के लिए संसद सदस्य
अन्य प्रसिद्ध नाम: बाबा साहेब

दलित के जीवन में बदलाव लाने वाले और भारत के प्रथम क़ानून मंत्री के तौर पर प्रसिद्द भीमराव रामजी आम्बेडकर “बाबा साहेब आंबेडकर” के नाम से भी प्रसिद्द थे| उन्हें भारत के संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है| उन्होंने बौध धर्म का अंगीकार किया था और आज भी कई दलित उन्ही के बताये मार्ग पर बौद्ध धर्म का पालन करते है| उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया है|

रवीन्द्रनाथ टैगोर – Ravindranath Tagore

Ravindra Nath Tagore

पुरा नाम : रवीन्द्रनाथ देवेन्द्रनाथ टैगोर
जन्म तारीख: May 7, 1861
जन्म स्थान: कोलकाता
मृत्यु: August 7, 1941
प्रसिद्ध: कविताओ, नोबेल प्राइज
अन्य नाम: Bard of Bengal

रवीन्द्रनाथ टैगोर एक ऐसे साहित्यकार है जिन्होंने साहित्य, कला और दर्शन के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है| वे साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय के रुप में भी पहचाने जाते है| उनके लिखे गीत से दो देश का राष्ट्रगीत बना हुआ है, भारत और बांग्लादेश| [रवीन्द्रनाथ टैगोर के बारे में अधिक पढ़े]

Bhagatsinh

Bhagatsinh

पुरा नाम: भगतसिंह किशनसिंह संधू
जन्म तारीख: September 28, 1907
जन्म स्थल: Banga, Punjab, British India(Now in Pakistan)
मृत्यु: March 23, 1931
प्रसिद्ध: क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी
अन्य नाम: शहीद

भगतसिंह भारतीय स्वतंत्रता सेनानियो में से सबसे प्रचलित और क्रांतिकारी सेनानियों में से एक है जिन्हें मात्र 23 वर्ष की आयु में ब्रिटिश के द्वारा फांसी की सजा दी गयी थी| आज भी वे कई युवाओं के प्रेरणा के स्त्रोत है| जिस दिन उन्हें फांसी की सजा हुई थी उस दिन को भी भारत में शहीद दिवस के रूप में जाना जाता है|

आर्यभट

aryabhata

नाम: आर्यभट
जन्म तारीख: इस. 476
जन्म स्थल: कुसुमपुर पटना
मृत्यु: 550
प्रसिद्ध : शुन्य और डेसीमल सिस्टम के लिए, पाई के सिद्धांत, और अन्य खगोलीय सिद्धांत के लिए

आर्यभट भारत के प्रसिद्द गणितज्ञ और खगोलशास्त्री थे| उनका शुन्य की अवधारणा के साथ डेसीमल में काफी योगदान रहा है| उन्होंने पाई का सिद्धांत भी सबसे पहले दिया था|*** उन्होंने पृथ्वी अपनी धरी पर घुमती है यह सबसे पहले कहा था|

जवाहरलाल नेहरु

पूरा नाम : जवाहरलाल मोतीलाल नेहरु
जन्म तारीख: November 14, 1889
जन्म स्थान: अल्लाहाबाद
मृत्यु: May 27, 1964
प्रसिद्ध : स्वतंत्र सेनानी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री
अन्य नाम: चाचा नेहरु

जवाहरलाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते है| स्वतंत्रता के संघर्ष में उन्होंने महात्मा गाँधी और सरदार पटेल के साथीदार के रूप में काम किया था| उन्हें चाचा नेहरु के नाम से भी जाना जाता है|

बाल गंगाधर तिलक

Bal Gangadhar Tilak

नाम: केशव गंगाधर तिलक
जन्म तारीख: July 23, 1856
जन्म स्थान: रत्नागिरी, महाराष्ट्र
मृत्यु: August 1, 1920
प्रसिद्द: स्वतंत्रता सेनानी,
अन्य प्रसिद्द नाम: लोकमान्य तिलक

स्वराज की अवधारणा को सबसे पहले जिन्होंने रखा था वे केशव गंगाधर तिलक ही थे| वे लोगो के इतने चाहिते थे की उनको अन्य नाम “लोकमान्य तिलक” से भी पहचाना जाता था| वे शशस्त्र क्रांतिकारी विचारधारा के प्रवर्तक थे और उन्होंने , लाला लाजपतराय और बिपिनचंद्र पाल के साथ काम किया था|

सुभाषचंद्र बोस

नाम: सुभाषचंद्र जानकीनाथ बोस
जन्म तारीख: January 23, 1897
जन्म स्थल: कट्टक, बंगाल प्रेसिडेंसी
मृत्यु: August 18, 1945
प्रसिद्ध: स्वतंत्रता सेनानी, लीडर, कांग्रेस के अध्यक्ष
अन्य नाम: नेताजी

वे ऐ ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जो की अंग्रेजो की खिलाफ अपनी शसस्त्र लड़ाई के लिए जाने जाते थे| वे कट्टरपंथी विचारधारा वाले व्यक्ति थे| उनका नाझी, जर्मनी और जापान से भी गहरा रिश्ता था | उन्होंने अपनी एक आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना की थी| उनकी मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी लेकिन उस पर भी कई तरह के विवाद है|

विविध क्षेत्र के भारत के महान व्यकित

भारत के महान व्यक्ति कार्य क्षेत्र
श्रीनिवास रामानुजगणितज्ञ, उन्होंने गणित विषय को स्वयं सिखा था और उनका इस विषय के प्रति योगदान पुरे विशव में सराहनीय है|
इंदिरा गाँधीभारत के तीसरे प्राइममिनिस्टर, प्रथम महिला प्रधानमंत्री, 1971 के भारत पाक के युद्ध में अच्छे निर्णय लिये|
छत्रपति शिवाजी मराठा राज्य की स्थापना, एक महान योद्धा, उनके पास अपनी नौसेना थी|
रानी लक्ष्मीबाई1857 में अंग्रेजो के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए प्रसिद्द, महाराजा गंगाधरराव की पत्नी जो की अपने हक़ के लिए लड़ी और अपने प्राण दे दिए(खूब लड़ी मर्दानी )
चन्द्रगुप्त मौर्यमौर्य शाशन की स्थापना, चाणक्य उनके आचार्य थे| बाद में राज्य त्याग कर जैन आचार्य बने थे|
चाणक्य चाणक्य एक प्राचीन भारतीय दार्शनिक, शिक्षक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और चन्द्रगुप्त मौर्या के शाही सलाहकार थे। उन्होंने अर्थशास्त्र ग्रन्थ लिखा जिसमे प्राचीन भारतीय राजनितिक व्यवस्था को दर्शाया है|
महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा के रूप में प्रसिद्द, हल्दी घाटी के युद्ध के लिए प्रसिद्द,
लाल बहादुर शास्त्रीभारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्वेत क्रांति के लिए प्रसिद्द, भारत पाक के युद्ध में “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया था|
पृथ्वीराज चौहान राजपूत राजा चौहान वंश का, बहादुर योद्धा और एक उत्कृष्ट सैन्य कमांडर
महाराजा रणजीतसिंह“शेर ऐ पंजाब” और “पूर्व के नेपोलियन” जैसे नाम से प्रचलित, उनकी सेना का नाम खालसा सेना था जिसमे सभी धर्म के लोग थे, अफ़ग़ान से काफी युद्ध किया और कई नए बदलाव भी लाये|

यहाँ हमने आपसे भारत के महान व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी है| आगे भी इस लेख में बहुत बदलाव किये जायेगे और नए नए कई व्यक्तियों को इसके जोड़ा जाएगा जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ जानकारी पंहुचायी जा सके| हमें आशा है की आपको यहाँ दी गयी जानकारी पसंद आई होगी| अगर आपको यहाँ दी गयी जानकारी [भारत के महान व्यक्तियों की सूचि | Famous Personalities of India in Hindi] के सम्बन्ध में कुछ प्रश्न है तो आप हमें निचे दिए काममें बॉक्स में अवश्य पूछ सकते है|

Leave a Comment