Crow in Hindi कौवे के सन्दर्भ में रोचक जानकारी हिंदी में

कौवे के सन्दर्भ में रोचक जानकारी (Crow in Hindi)

कौआ के बारे में हमारे यहाँ बहोत ही रूढिगत मान्यता प्रचलित है| आज भी बुजुर्ग से कभी कभी कौए के सन्दर्भ में कभी कभी पुरानी मान्यता सुनने को मिलती है, लेकीन आज के इस लेख में हम आपसे कौआ के सन्दर्भ में कुछ रोचक जानकारी देने वाले है जो आपने शायद ही पढ़ी या सुनी होगी| हमें आशा है की आपको हमारी यह जानकारी पसंद आयेगी|

कौवे की र्रोचक जानकारी (Fact about Crow in Hindi)

  • कौवो(Crow) का Scientific नाम Corvus Brachyrhynchos है। जिसे Common raven भी कहा जाता है|
  • कौआ(Crow) एक ऐसी प्रजाति है जो दुनिया में लगभग सभी देशो में पायी जाती है| कौआ दिखने में कोयल की तरह ही काला होता है लेकिन उसकी वाणी काफी कठोर होती है|
  • कौआ(Crow)आहार के रूप में मरे हुए प्राणी के मॉस, और हमारे द्वारा फेंकी गयी चीज में से कुछ को ग्रहण करता है, इसीलिए उसे पर्यावरण का सफाई कर्मी भी कहते है|
  • आम तौर पर वह अकेले दिखने को मिलते है लेकिन वह जुंड में रहते है और जब उनको खतरों का अहसास होता है तो वह अपनी आवाज अपने साथी कौए को बुला लेता है|
  • पक्षी में सबसे अधिक बुद्धिशाली पक्षी में कौए(Crow) की गिनती होती है| उसकी दिमागी संरचना मनुष्य से कुछ हद तक मिलाती जुलती भी है| कई बार ऐसा भी दिखने को मिला है की कौए अखरोट को तोड़ने के लिए रोड पर रख देते है और जब गाडी निकालने से अखरोट टूटता तो वो खा लेते है|
  • कौए(Crow) इंसान का चहेरा नहीं भूलते है| शिवा खेवट जो की मध्यप्रदेश का रहने वाला व्यक्ति है उस पर लगातार तिन वर्ष तक कौवे ने हमला किया था और उसे घर से बहार निकलेन नहीं दिया था| Reference
  • क्या आप जानते है की पुरे विश्व में कौवे की 40 से अधिक प्रजाति पायी जाती है| जोसमे सबसे छोटा कौआ(40 ग्राम ) मैसिस्को में और सबसे बड़ा(लम्बाई 65 सेंटीमीटर और वजन 1.5 किलो ) इथोपिया देश में पाया जाता है|
  • एक कौआ(Crow) औसतन 12 वर्ष की आयु तक जीवित रहता है|
  • कौवो(Crow) के समूह को Murder नाम से जाना जाता है, क्योंकि जब उनके समूह में से कोई एक घायल होकर मरने की स्थिति में होता है तब वह सब मिलकर उसे मार देते है|
  • कौवे और उल्लू दोनों में भी काफी दुश्मनी है| वह दोनों एक दुसरे को देखते ही हमला कर देते है|
  • कौए(Crow) अपनी आवाज का अलग प्रयोग करते है| बात करने के लिए, मनुष्य से खतरे का संकेत देने के लिए, प्राणी से खतरे का संकेत देने के लिए अलग अलग संकेत का प्रयोग करते है|

कौवे और कोयल की कहानी

कौवा(Crow) का निवास स्थान पेड़ होते है। एक रोचक बात यह भी है कि जब कौआ अपने अंडों को सहता है तब कोयल अपने अंडों को कौआ के अंडों में मिला देती है। कोयल और कौआ के अंडों में समानता होती है जिससे कौवा(Crow) उन अंडों को नही पहचान पाता है। कोयल इस तरह कौए को मूर्ख बना देती है।

कौए से जुडी धार्मिक मान्यता

कौआ(Crow) का धार्मिक मान्यता में भी काफी महत्व है, विशेष कर श्राद्ध पक्ष में कौए को पितृ समजकर उसे दूध से बनी वानगी और रोटी खिलाई जाती है|

कौआ की उपस्थिति बहुत ही पुरानी है, शास्त्रों में कौए से जुड़ा एक पात्र जिसे काक भूशुंडी के नाम से जाना जाता है| काक भुशुण्डी काफी वर्षो tak जीवित रहने का प्रमाण शास्त्रों में मिलता है|

कौए से जुडी माइथोलॉजी

कौओं(Crow) से जुडी मान्यता भी काफी प्रसिद्द है जिसमे सबसे ऊपर है अतिथि का आना, जब भी कौआ सुबह में घर के सामने आकर बोलता है तो उसका अर्थ यह होता है की आज कोई अतिथि घर पर आने वाले है|

दुसर मान्यता ऐसी भी है की जब कोई इंसान सपने में कौए को देखता है तो यह एक बुरा संकेत है|

क्या आपने कभी देखा है सफेद कौआ?

क्या आप जानते है की कौवे काले रंग के आलावा सफ़ेद रंग के भी हो सकते है| तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक जगह ऐसी है जहा पर ऐसा कौआ मिला था जिसे स्थानीको के द्वारा पकड़ कर बाद में चिड़ियाघर को देदिया था| जानकारों का यह कहना है की रंगहीनता (ऐल्बिनिज्म) की बीमारी जो की एक अनुवांशिक बिमारी के कारण उसका रंग सफ़ेद हुआ है| बाद सफ़ेद कौआ दिखने की कई घटना सामने आई थी| यह एक दुर्लभ प्रजाति के सामान है|

हमें आशा है की आपको हमारे द्वारा दी गयी कौवे की माहिती हिंदी में(crow in Hindi) आपको आई होगी| अगर आप भी इससे जानते है तो तो कमेंट कर हमसे अवश्य करे| अगर आपके यहाँ कौवे के सन्दर्भ कोई अलग मान्यता है तो आप इसे भी hindi में शेयर कर सकते है|

Leave a Comment