Carrom Board Rule in Hindi | कैरम खेलने के नियम और उसका इतिहास

Carrom Board Rule in Hindi: यहाँ हमने आपसे कैरम बोर्ड खेलने के नियम को हिंदी (Carrom Board Rule in Hindi) में दिए हुए है|

क्या आप जानते है कैरम को कैसे खेला जाता है? और सबसे पहले कैरम कहा खेला गया था? इस लेख के माध्यम से हमने कैरम बोर्ड के नियम के साथ उसकी कुछ रोचक जानकारी भी शेयर की है|

Carrom Board Rule in Hindi

कैरम बोर्ड “टेबलटॉप” औ इंडोर गेम है| यह काफी प्रचलित गेम है और इसके विश्व स्तरीय टूर्नामेंट भी होते है| किसी भी गेम को खेलने के लिए उसके कुछ नियम होते है| गेम अगर नियमो के आधीन खेली जाए तो उससे खेलने का आनंद और रोमांच बढ़ जाता है| यहाँ पर हमने आपसे Carrom Board Rule को हिंदी में समजाये है| अगर आप नए है और आप नियमो को नहीं जानते तब यह आपके लिए काफी मददगार होगा|

Carrom Board Rule in Hindi

  • कैरम खेलने के लिए कैरम बोर्ड के साथ नौ काली, नौ सफ़ेद या पिली और एक लाल गोटी(टिकिया) होनी चाहिए| ये सभी को कैरम के बिचमे रखा जाता है| उन गोटियो को इस तरह से रखा जाता है की सफ़ेद या पिली गोटि के और लाल गोटी के माध्यम से “Y” आकार का शेप बने|
  • पहले स्ट्राइक कोन करेगा उसके लिए टॉस किया जाता है|
  • स्ट्राइक करने के लिए स्ट्राइकर को बेज लाइन(स्ट्राइक लाइन) पर अच्छे से दोनों लाइन को टच करते हुए रखा जाता है| अगर कोई भी स्ट्राइकर सिर्फ एक ही लाइन को टच करते हुए स्ट्राइक करे तो उसे करे तब फाउल माना जायेगा|
  • स्ट्राइक करते समय सबसे महत्वपूर्ण यह है की कोई भी उंगली या थुम्ब बोर्ड या स्ट्राइकर को पहले से टच नहीं कर सकते|
  • स्ट्राइक करने के लिए रखा स्ट्राइकर बेज लाइन को नहीं छू सकता|
  • खेल के अंतिम पड़ाव में जब तिन ही गोटी बची हो लाल, काली और पिली, तब इन सभी में लाल गोटी को पहले निशाना लगाया जाएगा और उन्हें ही पॉकेट किया जाएगा| अगर लाल से पहले कोई और को पॉकेट करदिया जाए तो उसे फाउल माना जाएगा|

Foul Carrom Board Rule in Hindi

कैरम के कुछ ऐसे भी नियम है जिससे आपकी स्ट्राइक फ़ाउल मानी जायेगी और कुछ किस्सों में आपको पेनल्टी भी चुकानी पड़ सकती है| यहाँ हमने कैरम के फ़ाउल के नियम दिए है| पेनल्टी रूप में किसी भी एक पॉकेट या पार्केड टिकी को बोर्ड में वापिस रखा जाएगा|

  • अगर स्ट्राइक के दौरान स्ट्राइकर खुद ही पार्केड हो जाए तब फ़ाउल माना जाता है|
  • अगर कोई भी खिलाड़ी अपनी पहली ही स्ट्राइक में क्वीन(लाल गोटी) को गिरा दे तब भी उसे फ़ाउल ही माना जाएगा|
  • अगर स्ट्राइकर के साथ अन्य कोई भी गोटी को जब भी गिरा दे तब भी उसे फ़ाउल ही माना जाएगा|
  • कोई भी स्ट्राइक के दौरान अगर स्ट्राइकर बोर्ड के बहार चला जाए तो उसे भी फ़ाउल माना जाएगा|
  • क्वीन के साथ सामने वाले की गोटी को भी जब कोई गिरा दे तो उसे भी फ़ाउल माना जाएगा| लेकिन उस किस्से में बोर्ड पर सिर्फ क्वीन ही लायी जायेगी और सामने वाले की टिकी को वापिस बोर्ड पर नही लाया जाएगा|
  • बोर्ड पर अगर एक काली, सफ़ेद और क्वीन कुल तिन गोटी हो तब उसमे सबसे पहले क्वीन को गिराना पड़ेगा अन्यथा फ़ाउल काउंट होगा|
  • अगर आपकी बारी है और आपका स्ट्राइकर सिर्फ और सिर्फ सामने वाले की गोटी को ही टच करता है और आपकी किसी भी गोटी को टच नहीं करता है तब भी उसे फ़ाउल करार दिया जाएगा और आपकी वह पारी व्यर्थ जायेगी|
  • दुसरे की स्ट्राइक के पहले पेनल्टी की भरपाई हो जानी चाहिए, अगर सामने वाले इसे इसे भूल जाते है तो पेनल्टी की भरपाई नहीं होती|

अगर कोई भी खिलाडी स्ट्राइकर को घस कर मारेगा, या तिन पारी में स्ट्राइकर किसी भी गोटी को हित नहीं करेगा तब वह अपनी एक पारी को गवा देता है|

कैरम बोर्ड को समजे|

Carrom Board के नियम जानने के बाद अब हम उसके बोर्ड को अच्छे से समजते है| निचे के चित्र को ध्यान से देखे|

सूचकक्या निर्देशित करता है?
Aकैरम बोर्ड के लम्बाई औरचौड़ाई जो खेलने के लिए उपलब्ध है
Cकैरम बोर्ड के छेद का व्यास जहा पर से गोटी/टिकी को पॉकेट किया किया जाएगा
Dबेज लाइन या स्ट्राइक लाइन
K इनर सर्किल जहा क्वीन रखी जाती है|
Lआउटर सर्किल जाहा गोटी काली, सफ़ेद गोटी को शुरुआत में रखा जाता है|
Iविभाजक लाइन

कैरम बोर्ड को कैसे सेटअप करे?

Carrom Board को सेटअप करने के लिए सबसे पहले बोर्ड को समतल स्थान पर रखना चाहिए जिससे स्ट्राइकर और गोटी बिना घर्षण और अवरोध के बोर्ड पर मूव कर सके|

बोर्ड में अच्छे से पाउडर लगाया जाता है जिससे स्ट्राइकर और कूकी को कोई भी वरोध के बिना सरलता से पॉकेट किया जा सके|

बिच में क्वीन के आसपास सभी गोटी को रखा जाता है| सफ़ेद या पिली गोटी क्वीन के साथ मिलकर एक “Y” का आकार बनाए इस तरह से रखा जाता है| और बाकी की सभी गोटी एक काली के बाद एक सफ़ेद की तरह सेट कर दी जाती है|

कैरम बोर्ड कैसे जित और हार तय होती है?

किसी भी गेम में जित हार बहुत मायने रखती है और नियम उसी के लिए ही बने होते है ताकि निष्पक्ष रूप से विजेता का चयन किया जाए| कैरम के खेल में भी जित हार पॉइंट पर आधारित होती है| जिसमे ऐ कुकी को गिराने के 1 पॉइंट और क्वीन के पांच पॉइंट मिलते है| जिसमे अधिक पॉइंट वाले विजेता भी बनते है|

FAQ for Carrom Board Rule in Hindi

Carrom का इतिहास क्या है?
कैरम में पहले कौन स्ट्राइक करेगा यह कैसे चयन किया जाता है?
कैरम में क्वीन को कवर की आवश्यकता होती है?

Leave a Comment