Holi 2021: भारत की दस ऐसी जगह जो होली के लिए काफी फेमस है|

इस साल होलीका दहन 28 मार्च2021 और होली रंगों से 29 मार्च 2021 को खेली जायेगी| हम सभी जानते है की भारत त्योहारों का देश है| यहाँ कई तरह के त्यौहार मनाये जाते है| होली का त्यौहार भी एक ऐसा ही त्यौहार है जो भारत में पुरे धूमधाम से मनाया जाता है| आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको देश की दस ऐसी जगह के बारे में रूबरू करायेंगे जहां की होली(Holi 2021) बहुत ही प्रचलित है| ये सभी जगह पर holi मनाने के लिए कुछ अलग अलग किस्म के रिवाज और रूढिया भी है|

मथुरा की होली(Mathura ki Holi)

Mathura ki Holi 2021

मथुरा जो की भगवान् कृष्ण की जन्म भूमि है| भगवान् कृष्ण की नगरी मथुरा में मनाये जाने वाली होली अन्य जगह से काफी भिन्न है क्योंकि यहाँ होली सिर्फ रंगों के माध्यम से नहीं किन्तु फूलो से खेली जाती है| रंगबेरंगी फूलो के द्वारा एक दुसरे को रंग लगाया जाता है| वहा की लोग होली को इतने उत्साह से मनाते है की वह यह त्यौहार पुरे सप्ताह तक मनाते है| मथुरा में मनायी जाने वाली होली काफी लोग बहार से भी देखने आते है|

वृन्दावन की होली(Vrindavan ki Holi)

वृन्दावन भी भगवान् कृष्ण के साथ जुड़ा हुआ है| भगवान् ने यहाँ अपनी लीलाओं का दर्शन कराया था| वृन्दावन में बांके बिहारीलाल का मंदिर है जो की भगवान् कृष्ण को समर्पित है| इस मंदिर में हर साल होली का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है| मथुरा की तरह ही यहाँ फूलो के साथ रंगों और गुलाल से होली के त्यौहार में रंग भरे जाते है|

बरसाना की लट्ठमार होली(Latthmar Holi in Barsana)

सभी होली में सबसे अलग तरीके से अगर किसी होली को मनाया जाता है तो वह बरसाना की होली होगी| यहाँ होली देखेने विदेशो से लोग आते है| इसके पीछे का कारण है यहाँ होली मनाने का तरिका| बरसाना और नन्दगाव के लोग “लट्ठमार” होली मनाते है| जिसमे महिलाए पुरुषो को लट्ठ से मारती है और महिलाके लट्ठ के प्रहार पुरुषो के द्वारा धातु या चमड़े के कवच के माध्यम से रोक लिए जाते है|

यह परंपरा राधा और कृष्ण के समय से परंपरा चली आ रही है| जिसमे राधा की सहेलियों ने कृष्ण के साथीयो को होली के दिन लट्ठ से मारा था| यह एक भवान की लीला थी जिसे आज भी यहाँ के नंदीग्राम और बरसाना के निवासी पुरे उत्साह से मनाते है| Holi 2021 में यह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मनाया जाएगा| और कोरोनावायरस के कारण बाहरी लोगो को इसमे जाने की अनुमति शायद नहीं होगी|

पंजाब की होली (Holi in Punjab)

पंजाब में होली(Holi 2021) के त्यौहार को “होला महोल्ला” के नाम से जाना जाता है| यहाँ पंजाब में आनंदपुर साहिब में मनायी जाने वाली होली काफी फेमस है| यहाँ पर भी holi को मनाने के लिए रंगों का उपयोग होता है लेकिन यहाँ के पुरुष holi को कुछ अलग रूप से मनाते है| इस दिन पुरुष अपने शक्ति का प्रदर्शन, नए नए करतब दिखाकर लोगो का मनोरंजन करते है| यहाँ खाने पिने की भी नयी नयी वस्तुओं का आनंद लेते है|

शांतिनिकेतन की होली(Shantiniketan Holi Festival)

शांतिनिकेतन एक संस्था है जिसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बनाया था| शांतिनिकेतन अर्थात शान्ति देने वाली जगह जो की रविन्द्रनाथ और बंगाल के कल्चरल विचारों का प्रतिनिधित्व करती है| यहाँ हर वर्ष होली(Holi 2021) का त्यौहार मनाया जाता है वे इसे “बसंतउत्सव” के नाम से मनाते है| हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन वे इसे होली और बसंत ऋतू के त्यौहार के रूप में मनाते है|

यह शांतिनिकेतन यूनिवर्सिटी के साथ बहार के लोग भी इसमे हिस्सा ले सकते है|

असम की होली(Holi in Assam)

यहाँ पर भी होली के त्यौहार को अलग नाम से जाना जाता है| असम और उसके सटे हुए प्रदेश में होली(Holi 2021) को “डौल” और “फकुवा“के नाम से जाना जाता है| यह उत्तर भारत की ही तरह उन्ही दो दिनों में मनाया जाता है लेकिन यह त्यौहार कुल तिन दिनों का होता है| यह त्यौहार मनाने के लिए वे लोग भगवान् महाप्रभु को एक डोला में बैठा कर निकलते है और साथ में रंगों का उत्सव भी मनाते है|

मणिपुर की होली(Manipur Holi)

मणिपुर में भी होली का tयोहार शानदार और काफी धूमधाम से मनाया जाता है| इस दिन वे अपने लोक नृत्य और संगीत के माध्यम से इसे उत्साह से मनाते है| मणिपुर में इसे “योसंग” के नाम से मनाया जाता है| यह छ दिनों तक चलने वाला त्यौहार है| इसमे वे घास से बनी कुटियाँ को जलाते है बाद में बच्चो के द्वारा दान की रकम घर घर जाकर मांगी जाती है|फिर वे लोकल बैंड लेकर घूमते है और एक दुसरे पर रंग लगाते है|

उदयपुर की होली (Udaypur Holi)

राजस्थान किसी भी त्यौहार को शाही अंदाज में मनाने के लिए काफी प्रसिद्द है ऐसे में अगर आपको होली शाही अंदाज में मनानी है तो आपको उदयपुर या राजस्थान के अन्य शहर में जाना चाहिए| राजस्थान और udaypur में शाही तरीके से मनायी जाने वाली यह होली(Holi 2021) भारत के अलावा अन्य देशो में भी प्रचलित है| इसे देखने के लिए कई लोग विदेश से भी आते है| यहाँ पर होली का त्यौहार गीत-संगीत, राजस्थानी लोक नृत्य के साथ पूरी भव्यता से मनाया जाता है|

हंपी की होली (Hampi, Karnataka Holi)

हंपी जो की कर्नाटक में स्थित है| दक्षिण भारत में बहोत कम जगह है जहा होली को इतने अच्छे से मनाया जाता हो| यहाँ काफी विदेशी पर्यटक आते है जो इस होली के त्यौहार में शामिल होते है और पुरे जोश के साथ इस होली(Holi 2021) के त्यौहार को मनाते है| यहाँ पर बसंत के आगमन को होली के रूप में मनाया जाता है| हंपी के लोग कामदेव को मानते है और बसंतऋतू कामदेव से जुडी हुई होने के कारण वहा के लोग इसे उत्साह से सेलिब्रेट करते है| यह त्यौहार काफी लम्बे समय से हंपी में मनाया जाता है इसके प्रमाण भी मौजूद है|

केरल की होली(Kerala Holi)

केरल में होली को मंजुल कुली और उक्कुली के नाम से जाना जाता है| केरल अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण लोगो के बिच और विदेशी पर्यटकों के बिच काफी प्रसिद्द है| यहाँ की होली(Holi 2021) में भी स्थानीय एवम बहार के लोग हिस्सा लेते है और इसे काफी उत्साह के साथ रंगों से मनाते है| कई जगह पर बड़ी रेलीया निकालकर लोग इसे सेलिब्रेट करते है|

यहभी पढ़े

Leave a Comment